
8 साल में 15 बार छुट्टियां और 405 दिन की आजादी... उम्रकैद के बावजूद रेपिस्ट-कातिल राम रहीम को कैसे मिल जाती है पेरोल?
AajTak
रेप और मर्डर में उम्रकैद की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम 8 साल में 15वीं बार पेरोल-फरलो पर जेल से बाहर आया है. कुल मिलाकर वो 405 दिन की आज़ादी हासिल कर चुका है. शर्मनाक बात ये है कि इस शख्स की खातिर हरियाणा सरकार ने जेल कानून तक बदल डाला.
Gurmeet Ram Rahim Parole Controversy: उसने रेप किया. वो कातिल भी है. उसे उम्रकैद की सजा भी मिली है. साथ में 20 साल कैद की सजा भी उसे मिली. मगर इसके बावजूद कानून का मजाक देखिए कि वो हर साल छुट्टियां मनाने जेल से बाहर आ जाता है. सिर्फ 8 साल हुए हैं उसे जेल गए हुए और इन आठ वर्षों में उसने 15 अलग-अलग किश्तों में 415 दिन जेल के बाहर गुजारे हैं. यानी वो करीब 13 महीने जेल के बाहर छुट्टियां मना चुका है. अब एक बार फिर वो जेल से बाहर आया है. हम बात कर रहे हैं एक रेपिस्ट-कातिल बाबा की.
जब दरवाजे के बाहर खुद कानून नतमस्तक खड़ा हो तो फिर कोई रेपिस्ट या कातिल अपनी गाड़ी के पहियों तले इंसाफ को धूल में कैसे ना मिलाए. हरियाणा के अलावा देश में शायद ही किसी राज्य या राज्य की पुलिस ने ऐसी तस्वीर दिखाई हो. हरियाणा पुलिस की दो गाड़ियां. जिनमें से एक पर तो बाकायदा एसएचओ भी लिखा हुआ है. सोमवार सुबह लगभग साढे ग्यारह बजे दोनों गाड़ियां रोहतक की सुनरिया जेल के बाहर अपने एक खास मेहमान के स्वागत के लिए वक्त से पहले आकर खड़ी हुई थी. दिन के जैसे ही पौने बारह बजते हैं, वो खास मेहमान बाहर आता है और फिर बाकायदा हूटर की आवाज और गाड़ियों के काफिले के साथ पूरे सिस्टम को धूल में मिलाता हुआ, कुछ बेबाक वीआईपी अंदाज में निकल जाता है.
एक उम्रकैद और उसी उम्र में से बाकी के 20 साल कैद की सजा जिसे मिली हो, जो दो-दो साध्वियों का रेपिस्ट हो, जिसे अदालत ने घोषित कातिल करार दिया हो, वही गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा हरियाणा सरकार और हरियाणा सरकार के एक कृपा वाले कानून के सहारे एक बार फिर जेल से बाहर आ चुका है. पिछले आठ सालों में वो कुछ इसी अंदाज में अब 15वीं बार जेल से बाहर आया है.
ना ढूंढने से मिला, ना याद को याद आ रहा है कि देश में इससे पहले किसी रेपिस्ट या कातिल के साथ सरकार, कानून, पुलिस या सिस्टम ने ऐसी मोहब्बत, हमदर्दी या अपनापन दिखाया हो. मतलब एक आदमी या परिवार भी साल में इतनी छुट्टियां नहीं मनाता होगा जितनी छुट्टियां हरियाणा सरकार इस बलात्कारी या कातिल को देती है. ढूंढ कर ढूंढ लीजिए और कहीं मिल जाए तो बताइए कि क्या इस देश में किसी कातिल या बलात्कारी को जो उम्रकैद और अलग से 20 साल की सजा काट रहा हो, जिसे जेल गए हुए सिर्फ 8 साल हुए हो, उन 8 सालों में 15 किश्तों में 405 दिन की आजादी राम रहीम के अलावा किसी और कैदी को मिली है?
28 अगस्त 2017 - दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा 17 जनवरी 2019 - पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में उम्रकैद की सजा
24 अक्टूबर 2020 - पहली बार एक दिन की पेरोल 07 फरवरी 2022 - 21 दिन का पेरोल 17 जून 2022 - 30 दिन की पेरोल अक्टूबर 2022 - 40 दिन की पेरोल 21 जनवरी 2023 - 40 दिन की पेरोल 20 जुलाई 2023 - 30 दिन की पेरोल 20 नवंबर 2023 - 21 दिन की पेरोल 19 जनवरी 2024 - 50 दिन की पेरोल 13 अगस्त 2024 - 21 दिन की फरलो 01 अक्टूबर 2024 - 20 दिन की फरलो 28 जनवरी 2025 - 30 दिन की पेरोल 09 अप्रैल 2025 - 21 दिन की फरलो 05 अगस्त 2025 - 40 दिनों की पेरोल 03 जनवरी 2026 - 40 दिन की पेरोल

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








