
8 अरब रुपये से ज्यादा की डकैती के मामले में 6 गिरफ्तार, हीरे की तलवार लेकर हुए थे फरार
AajTak
इस भीषण डकैती के आरोप में पकड़े गए सभी आरोपी जर्मन नागिरक हैं और उनकी उम्र 22 से 27 साल के बीच है. उनपर डकैती के बाद संग्रहालय में आगजनी का भी आरोप है.
जर्मनी में दो साल पहले 2019 में हुई सबसे बड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. यह चोरी संग्रहालय में की गई थी जिसमें 100 मिलियन यूरो यानी की करीब 9 अरब रुपये (8,67,64,46,400रु) से अधिक मूल्य की एक दर्जन से अधिक हीरा-जड़ी हुई कलाकृतियों को गायब कर दिया गया था. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) इस भीषण डकैती के आरोप में पकड़े गए सभी आरोपी जर्मन नागिरक हैं और उनकी उम्र 22 से 27 साल के बीच है. उनपर डकैती के बाद संग्रहालय में आगजनी का भी आरोप है. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट) साल 2017 में दो लोगों को बर्लिन के बोडे संग्रहालय से 100 किलोग्राम (220 पाउंड) सोने का सिक्का चोरी करने के लिए दोषी ठहराया गया था लेकिन 2019 में हुई इस डकैती ने जर्मनी को हिला कर रख दिया था. (तस्वीर - स्क्रीनशॉट)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











