
7th Pay Commission: बीत गए 6 महीने पर अब तक नहीं बढ़ा डीए, सरकार ने कब बढ़ाने को कहा था?
AajTak
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में पिछली बढ़ोतरी के भी छह महीने पूरे हो चुके हैं. हाल ही में संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा था कि हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है.
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) को लेकर अभी तक केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से किसी भी तरह का ऐलान नहीं हुआ है. दूसरी तरफ कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के डीए को बढ़ाकर त्योहार से पहले ही उन्हें तोहफा दे दिया है. अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी अपनी सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) का इंतजार है. केंद्र सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में बदलाव करती है.
पिछली बढ़ोतरी के भी अब छह महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में इजाफे को लेकर अभी तक अपडेट नहीं आया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि सरकार इस महीने यानी सितंबर में कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है.
मार्च में हुई थी पिछली बढ़ोतरी
सरकार ने पिछली बार मार्च 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया था. तब कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था और उनका डीए 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गया था. फिलहाल इसी दर से कर्मचारियों को डीए मिल रहा है. मार्च में हुई बढ़ोतरी के बाद डीए में बदलाव हुए अब छह महीने हो चुके हैं.
हाल ही में संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने कहा था कि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI) के आधार पर महंगाई दर की गणना होती है. इसी आधार पर हर छह महीने में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है.
चार फीसदी बढ़ सकता है डीए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












