
7th Pay Commission: खत्म होगा सरकारी कर्मचारियों का इंतजार, डीए बढ़ोतरी पर आया ये अपडेट!
AajTak
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. 7वें वेतन आयोग के अनुसार, फिलहाल कर्मचारियों की पे मैट्रिक्स लेवल 3 से बेसिक सैलरी का स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है.
केंद्रीय कर्मचारी अपने डीए (Government Employees DA) में बढ़ोतरी से लेकर बकाया एरियर (DA Arrear) के भुगतान के इंतजार में हैं. अब खबर है कि सरकार जल्द ही इसपर फैसला लेने वाली है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के डीए में ऐलान होना तय है. फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 34 फीसदी के दर से डीए का भुगतान किया जा रहा है. महंगाई के आकड़ों (Inflation Rate) को देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकार 4-5 फीसदी डीए में इजाफा कर सकती है. साथ ही जल्द ही कर्मचारियों को बकाया डीए का भी भुगतान किया जा सकता है. सरकारी कर्मचारियों का 18 महीने का डीए बकाया है. कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने डीए को होल्ड कर दिया था. कर्मचारी लगातार इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं. हालांकि, डीए में बढ़ोतरी और बकाया डीए भुगतान पर सरकार की ओर से किसी भी तरह की घोषणा नहीं की गई है. इस साल मार्च महीने में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. खबरों के मुताबिक सरकार अगस्त के पहले सप्ताह में बड़ा ऐलान कर सकती है.
5 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए
अगर केंद्र सरकार डीए में 5 फीसदी का इजाफा करती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला सरकार AICPI Index के आधार पर कर करती है. AICPI इंडेक्स के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस बार डीए में 4-5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है. जून महीने में भी खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से अधिक रही है. इसको देखते हुए भी माना जा रहा है कि कर्मचारियों के डीए में इजाफा होना तय है.
लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला डीए उनकी वित्तीय सहायता सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार, फिलहाल कर्मचारियों की पे मैट्रिक्स लेवल 3 से बेसिक सैलरी का स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है. अगर सरकार महंगाई के आंकड़े को देखते हुए चार फीसदी भी कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है, तो 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा.
कितनी बढ़ेगी सैलरी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











