
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है तोहफा, DA बढ़ाने की तैयारी!
AajTak
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर जल्द ही बड़ा ऐलान हो सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार मार्च के बाद जुलाई में भी डीए में इजाफा करेगी. मार्च में सरकार ने 3 फीसदी डीए बढ़ाया था.
केंद्र सरकार (Central Government) जल्द ही अपने लाखों कर्मचारियों (Government Employee) को खुशखबरी दे सकती है. खबर है कि अगले महीने सरकारी कर्मचारियों के डीए (DA) में बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही कहा जा रहा है कि सरकार 18 महीने के बकाया डीए का भी भुगतान कर सकती है. सरकारी कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक के डीए का पैसा अभी तक नहीं मिला है.
सरकार ने कोविड की वजह से डीए का भुगतान होल्ड कर दिया था. अगर सरकार अगले महीने बकाया डीए के साथ भत्ते में इजाफा करती है, तो सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी.
कितनी हो सकती है बढ़ोतरी
फिलहाल 34 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान सरकार कर रही है. AICPI इंडेक्स के आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस बार डीए में 4-5 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अभी तक सरकार ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है. मई और जून AICPI इंडेक्स के आंकड़े अभी आने बाकी है.
उम्मीद जताई जा रही है कि इस आंकड़े के आने बाद ही सरकरा डीए की बढ़ोतरी पर किसी भी तरह का फैसला ले सकती है. अभी तक लोग महंगाई की रफ्तार देखकर डीए में बढ़ोतरी के आंकड़े का अनुमान लगा रहे हैं.
कैसे तय होता है डीए

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











