
754 विमानों की जांच, 50% में खामियां... लिस्ट में टॉप पर एअर इंडिया और इंडिगो
AajTak
लोकसभा में पेश किए गए डेटा के मुताबिक तकनीकी जांच में भारतीय एयरलाइंस के 754 विमानों में से 377 में बार-बार खराबी मिली. इसमें सबसे ज्यादा विमान इंडिगो और एयर इंडिया समूह से संबंधित थे.
भारतीय एयरलाइंस में तकनीकी खामियों के लिए जांचे गए करीब आधे विमानों में बार-बार खराबी पाई गई है, जिसमें एअर इंडिया ग्रुप और इंडिगो का सबसे बड़ा हिस्सा है. गुरुवार को लोकसभा में पेश किए गए डेटा में यह जानकारी सामने आई है. सरकार ने बताया कि पिछले साल जनवरी से छह शेड्यूल्ड एयरलाइंस के 754 विमानों में बार-बार आने वाली खराबी का विश्लेषण किया गया. इनमें से 377 विमानों में बार-बार खराबी पाई गईं.
इंडिगो के सबसे ज़्यादा विमानों की समीक्षा की गई. नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सदन को लिखित जवाब में बताया कि 3 फरवरी तक इंडिगो के 405 विमानों की जांच की गई और 148 में बार-बार खराबी पाई गई.
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के 267 एयरक्राफ्ट की जांच की गई, जिनमें से 191 में बार-बार आने वाली खामियां पाई गईं, जो ऑडिट किए गए फ्लीट का लगभग 72 फीसदी है. डेटा से पता चला कि एअर इंडिया के 166 एयरक्राफ्ट में से 137 में बार-बार खराबी आ रही थी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस के 101 विमानों में से 54 में भी इसी तरह की समस्याएं पाई गईं.
स्पाइसजेट, अकासा भी शामिल...
इस लिस्ट में दूसरे कैरियर भी शामिल थे. स्पाइसजेट के 43 एयरक्राफ्ट का एनालिसिस किया गया, जिनमें से 16 में बार-बार खराबी पाई गई, जबकि अकासा एयर के 32 विमानों में से 14 में समस्याएं पाई गईं.
इन आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए, एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने सावधानी बरतते हुए अपने पूरे फ्लीट में बड़े पैमाने पर जांच की थी, जिससे ऑब्जर्वेशन की संख्या बढ़ गई.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









