
75 साल की बुजुर्ग ने जीती कानूनी लड़ाई, बेटों को घर से बेदखल किया, 'कीड़ों' से की तुलना
AajTak
इस बुजुर्ग महिला ने अपने बेटों के खिलाफ कानूनी लड़ाई जीत ली है. इसके साथ ही दोनों को अपने घर से बेदखल कर दिया है. उन्होंने कोर्ट के दस्तावेजों में बेटों की तुलना 'कीड़ों' से की.
एक 75 साल की बुजुर्ग महिला ने कानूनी लड़ाई जीत ली है. उन्होंने अपने दोनों बेटों को घर से बेदखल कर दिया. महिला का कहना है कि वो अकेले रहना चाहती हैं. उन्होंने बेटों की तुलना 'कीड़ों' से की है. बुजुर्ग महिला के एक बेटे की उम्र 42 साल है और दूसरे की 40 साल. वो चाहती थीं कि दोनों बेटे कहीं और जाकर रहें लेकिन वो ये बात सुनने को तैयार नहीं थे. नौकरी लगने के बावजूद दोनों मां के साथ ही रहना चाहते थे.
इसके बाद महिला इनके खिलाफ कोर्ट पहुंच गईं. मामला इटली की है. बुजुर्ग यहां के पाविया में रहती हैं. जज सिमोना कैटरबी ने उनके हक में फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा कि दोनों बेटों को 18 दिसंबर से पहले अपनी मां का घर छोड़ना होगा. स्थानीय न्यूज पोर्टल के अनुसार, महिला इसलिए अपने बेटों के साथ नहीं रखना चाहतीं क्योंकि दोनों घर खर्च के लिए उन्हें बिल्कुल भी पैसे नहीं देते थे. न ही घर के काम में हाथ बंटाते थे.
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने अपने दोनों बेटों को कोर्ट के दस्तावेजों में कीड़े मकौड़े कहा है. उन्होंने पाविया डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के ट्रिब्यूनल में शिकायत की थी. जज सिमोना ने रिटायर्ड बुजुर्ग महिला को सही ठहराया. वो अपने पति से अलग हो गई थीं. फिर दोनों बच्चे उनके ही साथ रहने लगे. बुजुर्ग महिला की सारी पेंशन खाने के सामान और घर के मैंटेनेंस पर खर्च हो जाती थी. जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इन बड़े बच्चों को 18 दिसंबर तक अपनी मां के घर को खाली करना होगा.
2022 के आंकड़े बताते हैं कि इटली में 18-34 साल के 70 फीसदी लोग अपने माता पिता के साथ रहते हैं. इनमें 72.6 फीसदी पुरुष और 66 फीसदी महिलाएं हैं. वहीं 2019 की स्टडी बताती है कि माता पिता के साथ एक ही छत के नीचे रहने वाले 36.5 फीसदी स्टूडेंट हैं, 38.2 फीसदी के पास नौकरी है और 23.7 फीसदी नौकरी की तलाश कर रहे हैं. बेशक इटली में कई पीढ़ियों का एक ही छत के नीचे साथ रहने की परंपरा रही है लेकिन हाल के वर्षों में बढ़ती महंगाई के कारण माता पिता के साथ रहने वाले लोगों की संख्या इजाफा हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











