
73 साल की महिला ने निकाला शादी का विज्ञापन, 69 साल के इंजीनियर ने की 'हां'
AajTak
इस विज्ञापन पर एक 69 साल के व्यक्ति ने प्रतिक्रिया भी दी. यह व्यक्ति इंजीनियर था और अब रिटायर हो चुका है. हालांकि इस व्यक्ति बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है.
एक कहावत है कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती. इसका एक उदाहरण कर्नाटक के मैसूर में दिखने को मिला है जहां एक 73 वर्षीय रिटायर्ड महिला शिक्षक ने शादी का विज्ञापन दिया और उस विज्ञापन पर एक 69 साल के व्यक्ति ने प्रतिक्रिया भी दी. (तस्वीर- प्रतीकात्मक) दरअसल, यह मामला कर्नाटक के मैसूर का है, यहां एक शादी का विज्ञापन खूब चर्चा में है. विज्ञापन में बुजुर्ग महिला ने अपने से अधिक उम्र के जीवनसाथी की बात कही है. महिला ने विज्ञापन में कहा है कि वह एकाकी जीवन जी रही हैं और उन्हें जीवन साथी की तलाश है. (तस्वीर- प्रतीकात्मक) बेंगलुरु की नारीवादी कार्यकर्ता वृंदा अदिगे ने इंडिया टुडे को बताया कि यह वास्तव में बहुत अच्छा है. उम्र का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि कोई किसी को साथी बनाना चाहता है. हम सभी को इस बात का सम्मान करना चाहिए. हम लंबे समय से इस धारणा पर रहते हैं कि युवावस्था में ही विवाह करना चाहिए. (तस्वीर- प्रतीकात्मक)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











