
71 साल के बुजुर्ग ने की 'मदद' तो 25 साल की लड़की दे बैठी दिल!
AajTak
25 साल की लड़की को एक रहस्यमय बीमारी हो गई थी. डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए थे. इसके बाद वह एक हीलर के पास पहुंची. उन्होंने लड़की को ठीक कर दिया.
मुलाकात हुई, फिर 4 हफ्तों में ही प्यार हो गया. अब 25 साल की एक लड़की ने 71 साल के शख्स से शादी कर ली. यह शख्स महिला का रेकी हीलर था.
डेनिएल रीफ, एक रहस्यमय दर्द की वजह से परेशान थीं. इसके इलाज के लिए उन्होंने रेकी मास्टर हावर्ड रीफ का एक सेशन बुक किया. हावर्ड ने जल्द ही डेनिएल की बीमारी को ठीक कर दिया. उम्र में 46 साल के अंतर के बावजूद दोनों को प्यार हो गया और वे दोनों साथ रहने लगे.
हालांकि, इनके फ्रेंड्स और फैमिली ने इस कपल को त्याग दिया. वहीं अनजान लोगों को लगता है कि हावर्ड, डेनिएल के दादा हैं. लेकिन दोनों, इन निगेटिव कमेंट्स पर ध्यान नहीं देते हैं. कपल ने कहा कि वह अब सबसे ज्यादा खुश हैं.
डेनिएल, एक डिलीवरी ड्राइवर हैं. उन्होंने कहा- हार्वड और मैंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत सारे जजमेंट और हेट का सामना किया है. अब हमारी शादी और रोमांस को दो साल हो चुके हैं, हम लोग इस बात की चिंता नहीं करते हैं कि लोग क्या सोचते हैं.
डेनिएल एक रहस्यमय बीमारी की शिकार हो गई थीं. उन्होंने कहा- मुझे सालों से एक बीमारी है. मैं सोती तो थी लेकिन हमेशा थकावट महसूस होती थी. मुझे भूख नहीं लगती थी, लेकिन मेरा वजन बढ़ता जा रहा था. मेरी हड्डियों और मांसपेशियों में बहुत दर्द रहता था. डॉक्टरों को मेरी बीमारी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











