
70 KM की रफ्तार से हवाएं और तेज बारिश! दिल्ली में अगले 5 दिनों के मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
Delhi Rains: नई दिल्ली में आज यानी शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया. यहां सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मध्यम से हल्की बारिश की बात कही है.
देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम ने करवट ली है. आज यानी शुक्रवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले कुछ दिनों तक देश की राजधानी में मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा. आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में 50 से 70 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं. सुबह-सुबह अचानक हुई इस बारिश के चलते दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया.
दिल्ली-NCR में बदला मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में पिछले दो दिनों से कोई बारिश नहीं हुई है और इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर से 2-3 डिग्री ऊपर चल रहा. अब, गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के साथ हवा का पैटर्न पहले से ही बदल रहा है. इसका असर निचले स्तर पर दिल्ली तक भी देखा जा सकता है. मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है. इन कारणों से दिल्ली और एनसीआर में अगले 4-5 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है.
बारिश ज़्यादातर हल्की होगी और एक दो हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है. आज और कल अधिक बारिश देखने को मिल सकती है क्योंकि यह सिस्टम दिल्ली के करीब आ गया है. वहीं वीकेंड तक हल्की बारिश के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं.
शनिवार-रविवार को कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आनेवाले दिनों में तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शनिवार को भी नई दिल्ली में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. रविवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा. इसी के साथ, नई दिल्ली के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










