
70 साल की पाकिस्तानी महिला 33 साल छोटे लड़के की बनी दूसरी बीवी, हनीमून पर...
AajTak
पाकिस्तान से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक 70 साल की महिला ने जवानी के प्यार 37 साल के एक शख्स से शादी की है. खास बात है कि किश्वर का दूल्हा पहले से ही शादीशुदा है, लेकिन किश्वर ने उसके इंतजार में 70 साल की उम्र तक भी शादी नहीं की थी.
प्यार को पाने के लिए इंसान किसी भी हद तक जा सकता है. इस बात को सच साबित करती हुई एक लव स्टोरी पाकिस्तान से सामने आई है, जहां 37 साल के एक शख्स इफ्तिखार ने बचपन का प्यार पाने के लिए 70 साल की बुजुर्ग महिला किश्वर बीबी से दूसरी शादी की है. दोनों एक दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे लेकिन उम्र में इतना फासला था कि जवानी में घर वाले नहीं माने जिसके बाद इफ्तिखार ने तो दूसरी शादी कर ली और उनके 6 बच्चे भी हो गए लेकिन किश्वर 70 साल की उम्र तक कुंवारी रहीं.
अब आखिरकार दोनों ने अपनी इच्छा पूरी करते हुए एक दूसरे के साथ शादी कर ली है. दोनों के निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दोनों की शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इफ्तिखार का पुराना प्यार किश्वर, जवानी में नहीं हो पाई शादी जब इफ्तिखार बेहद छोटे थे, तभी उन्हें किश्वर बीबी काफी पसंद आ गई थी. थोड़ी उम्र बढ़ने पर उन्होंने किश्वर से शादी की इच्छा जताई तो मां नहीं मानी. दोनों की शादी नहीं हुई तो किश्वर ने जिंदगी भर किसी और से निकाह न करने का फैसला किया. किश्वर को अंदाजा भी नहीं था कि 70 की उम्र में जाकर उनकी शादी अपने जवानी के प्यार से हो जाएगी.
हनीमून पर मरी और कराची जाना चाहती हैं किश्वर बेशक किश्वर की उम्र 70 साल हो लेकिन शादी के बाद उनकी चाहत किसी जवान कपल से कम नहीं है. जब एक रिपोर्टर ने किश्वर से शादी के बाद हनीमून डेस्टिनेशन पूछी तो उन्होंने तपाक से कराची और मरी का नाम लिया.
शादी के बाद भी किश्वर से मिलते रहे इफ्तिखार किश्वर के नए दूल्हे इफ्तिखार ने बताया कि परिवार की वजह से उनका मिलन तो नहीं हो पाया लेकिन शादी होने के बाद इफ्तिखार ने किश्वर से मिलना नहीं छोड़ा. दोनों अक्सर पार्क या कई अलग जगहों पर एक दूसरे से मिलते और साथ में समय बिताते थे.
किश्वर ने ठान लिया था, शादी करेंगी तो इफ्तिखार से इन दोनों की प्रेम कहानी में सबसे ज्यादा मुश्किल किश्वर बीबी का फैसला था. जवानी में जब दोनों का मिलन नहीं हो पाया तो इफ्तिखार ने तो दूसरी लड़की से शादी कर ली और बाद में उनके 6 बच्चे भी हो गए लेकिन किश्वर बीबी ने ठान लिया था कि वे शादी करेंगी तो इफ्तिखार से, वरना जिंदगी में कभी नहीं करेंगी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









