
70% तेल एवं गैस उत्पादन पर ONGC का कब्जा, डिविडेंड देने में कंपनी आगे
AajTak
सरकारी कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की देश के तेल एवं गैस उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गई है. एक दशक पहले यह हिस्सेदारी 53 फीसदी थी.
सरकारी क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की देश के तेल एवं गैस उत्पादन में हिस्सेदारी बढ़कर 70 फीसदी तक पहुंच गई है. एक दशक पहले यह हिस्सेदारी 53 फीसदी थी. एक तरफ जहां ओएनजीसी का उत्पादन का स्तर कायम रहा है, वहीं अन्य परिचालकों के उत्पादन में गिरावट आई है. दरअसल देश में तेल एवं गैस उत्पादन में कमी आने से आयात पर निर्भरता बढ़ी है. वित्त वर्ष 2010-11 में ओएनजीसी का तेल और तेल समतुल्य गैस का उत्पादन 4.75 करोड़ टन रहा था, जो देश के कुल 8.99 करोड़ टन उत्पादन का 52.8 फीसदी है. (Photo: File) हालांकि, इस दौरान ओएनजीसी के ज्यादातर क्षेत्रों का उत्पादन चार दशक से अधिक के परिचालन के बाद प्राकृतिक रूप से घटा है, लेकिन पिछले दशक के दौरान कंपनी ने अपने उत्पादन के स्तर को कायम रखा है. 2019-20 में ONGC का उत्पादन 4.45 करोड़ टन रहा था, जो देश के कुल 6.33 करोड़ टन के उत्पादन का 70.3 प्रतिशत बैठता है. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












