
7 से 10 सेकेंड में ध्वस्त कर दिया जाएगा Supertech Twin Tower, जानिए कैसी होगी प्रक्रिया
AajTak
Supertech Twin Tower: नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर जल्द ही ध्वस्त कर दिया जाएगा. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी ने इस प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बताया है.
सुपरटेक ट्विन टॉवर (Supertech Twin Tower) इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. 22 मई को सुपरटेक ट्विन टॉवर ध्वस्त किया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस मुद्दे पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु महेश्वरी से आजतक ने खास बातचीत की. इस दौरान ऋतु माहेश्वरी ने प्रोजेक्ट की डिटेल और ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की पूरी डिटेल बताई.
ट्विन टॉवर कैसे होगा ध्वस्त?
ट्विन टॉवर के सवाल पर उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 22 मई तक इमारत को गिरा दिया जाएगा, ध्वस्तीकरण में किसी तरह की दिक्कत ना आए और बिल्कुल स्मूथ तरीके से हो इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है. एक्सपर्ट लोगों की टीम लगी हुई है, बिल्डिंग को 22 मई को 7 से 10 सेकेंड के अंदर गिरा दिया जाएगा. पूरी प्रक्रिया अच्छे से हो इसके लिए सभी एजेंसियों से लगातार हम लोग संपर्क में हैं.
ऋतु महेश्वरी ने बताया कि बीते दो-तीन वर्षों में कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिसमें मेट्रो का विस्तार सबसे अहम है. डीएमआरसी के सहयोग से एक्वा लाइन से बोटैनिकल गार्डन और सिटी सेंटर तक मेट्रो लाइन ऑपरेशनल की गई है, उसके अलावा शहर में बहुत सारे प्रोजेक्ट हमने लॉन्च किए हैं. ट्रैफिक की दशा को सुधारने के लिए कई रोड अंडरपास खुलवाए गए हैं और नए बनवाए गए हैं.
नोएडा और ट्रैफिक की समस्या
इसके अलावा ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जाम ना हो इसके लिए हमने अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाई है जिसकी कैपेसिटी 12 हज़ार गाड़ियों और छोटे वाहनों की है. इसके अलावा स्पोर्ट्स के लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी करवाया गया है और शूटिंग रेंज भी तैयार की गई है. तीन बड़े पार्क बनाए गए हैं जिसमें बायोडायवर्सिटी पार्क सबसे बड़ा पार्क है जो फिलहाल शहर का अट्रेक्शन बना हुआ है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










