
7 साल का रिलेशन तोड़ BF को दिया था धोखा, दे गया ऐसा गिफ्ट, जिसने GF को 'तोड़' दिया
AajTak
सोशल मीडिया पर एक लड़की ने वीडियो शेयर कर बताया कि उसने 7 साल तक चले रिलेशनशिप में अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दिया है. जिसके बाद वो उसे एक गिफ्ट देकर गया. ये गिफ्ट देखने के बाद वो खुद को टूटा हुआ महसूस कर रही है.
एक लड़की ने अपने रिलेशनशिप से जुड़ी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है. उसने यहां बताया कि उसका रिलेशनशिप 7 साल का था. उसने खुद अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दिया और छोड़ दिया. जिसके बाद वो उसे एक गिफ्ट देकर गया. उसमें ऐसी चीज थी, जिससे वो हैरान रह गई.
लड़की ने टिकटॉक पर इस बारे में बताया. बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट में ऐसी चीज दी, जिसे लेकर लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि लड़के ने अच्छा काम किया. जबकि एक अन्य यूजर का कहना है कि ये गिफ्ट लड़की को वापस पाने का तरीका भी हो सकता है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस गिफ्ट में जस्टिन बीबर की प्लेबुक का पेज था. इसके जरिए उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा कि जाओ और खुद से प्यार करो.
लड़की ने रिशेल नाम के अकाउंट पर वीडियो शेयर कर बताया, 'मैंने उसे 7 साल बाद छोड़ दिया और उसने मुझे ये गिफ्ट दिया.' उसने इसी हफ्ते वीडियो शेयर किया था. जिसे 13 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है.
वीडियो में रिशेल लोगों को दिखाते हुए गिफ्ट को ओपन करती दिख रही है. ये जिस पैकेट में पैक था, उस पर हार्ट शेप का डिजाइन बना हुआ है. इसमें एक नोट और सेल्फ-हेल्प बुक थी. ये किताब भी खुद से प्यार करना सिखाती है.
इसके साथ ही लड़के ने एक नोट में लिखा, 'मुझे पता है कि अब तुम मुझसे प्यार नहीं करतीं. अब खुद से प्यार करो.' इस पर केव ने साइन भी किया. लोगों को लड़के का ऐसा करना काफी पसंद आया.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










