
7 महीने पहले एक शूट के दौरान बदला नुसरत का रवैया, निखिल कर रहे अफेयर का इशारा?
AajTak
निखिल ने नुसरत और यश दासगुप्ता के अफेयर की ओर भी इशारा किया. हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यश का नाम नहीं लिया, लेकिन कहीं न कहीं लोगों को बताया कि एक यह भी कारण था दोनों की शादीशुदा जीवन में खटास आने का.
टीएमसी सांसद नुसरत जहां और निखिल जैन की कॉन्ट्रोवर्सी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. दोनों ही एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. हाल ही में निखिल जैन ने अपना बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने करीब नौ प्वॉइंट्स में अपनी बात रखी और फैन्स को सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की. निखिल ने नुसरत और यश दासगुप्ता के अफेयर की ओर भी इशारा किया. हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यश का नाम नहीं लिया, लेकिन कहीं न कहीं लोगों को बताया कि एक यह भी कारण था दोनों की शादीशुदा जीवन में खटास आने का.More Related News













