
7 दिन बाद लौटी श्रद्धा तिवारी ने थाने में दिखाए Love मैरिज के सबूत, पिता को छोड़ पति संग हुई रवाना, बोली- परिवार से जान का खतरा है
AajTak
Indore missing Shraddha Tiwari Case: श्रद्धा तिवारी ने पुलिस को बताया कि सार्थक ने उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया. वह ट्रेन में चली गई, जहां करण से मुलाकात हुई. करण के साथ उसने महेश्वर के पास शादी कर ली.
MP News: इंदौर से सात दिन पहले लापता हुई 22 साल की आयुषी उर्फ श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह खुद थाने पहुंची. उसने करणदीप से शादी करने की बात कही. इसके कुछ सबूत भी जोड़े ने पुलिस को सौंपे. करणदीप गुजराती समाज कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन है. पुलिस ने लापता होने और सात दिनों तक फरार रहने के बारे में पूछताछ की.
एमआईजी थाना पुलिस को पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद बॉयफ्रेंड सार्थक के संपर्क में थी और उसके साथ भागने का प्लान बनाया था. लेकिन सार्थक रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा, तो वह ट्रेन से रतलाम चली गई. वहां उसे करणदीप मिला. दोनों ने मंदसौर और फिर महेश्वर पहुंचकर एक मंदिर में शादी कर ली.
शादी के बाद दोनों सांवरिया सेठ जा रहे थे, तभी श्रद्धा अचानक एमआईजी थाने पहुंची. वहां उसके परिजन भी मौजूद थे. पुलिस ने बंद कमरे में पूछताछ की, जिसके बाद श्रद्धा अपने पति करणदीप के साथ चली गई.
उधर, करणदीप ने कहा, ''हमें परिवार से जान का खतरा है. हमने शादी की है, हम जा रहे हैं.''
यह भी पढ़ें: 'लड़की भागी सार्थक के लिए, कहानी में एंट्री करण की हो गई', इंदौर की श्रद्धा तिवारी के पिता बोले- इस शादी को मैं नहीं मानूंगा
श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा, ''मेरी बेटी बालिग है, मैं कानूनन कुछ नहीं कर सकता. लड़के के परिवार से बात हुई, लेकिन वे भी नहीं माने.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










