
'7 दिन के अंदर अवैध हथियार जमा करें', बांग्लादेश के प्रोटेस्टर्स को अंतरिम सरकार का फरमान
AajTak
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद अब शांति स्थापित करने की कोशिशें शुरू होती दिखाई दे रही हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने प्रदर्शनकारियों को 19 अगस्त तक सभी अवैध हथियार सौंपने के लिए कहा है. इनमें हालिया हिंसा के दौरान सुरक्षाबलों से लूटी गई राइफलें भी शामिल हैं.
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद अब शांति स्थापित करने की कोशिशें शुरू होती दिखाई दे रही हैं. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने प्रदर्शनकारियों को 19 अगस्त तक सभी अवैध हथियार सौंपने के लिए कहा है. इनमें हालिया हिंसा के दौरान सुरक्षाबलों से लूटी गई राइफलें भी शामिल हैं.
बांग्लादेशी मीडिया डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक हुसैन ने कहा कि अगर लूटे गए हथियार नजदीकि पुलिस थानों में वापस नहीं किए गए, तो अधिकारी तलाशी लेंगे. तलाशी अभियान में अगर किसी के पास अनधिकृत हथियार पाया गया, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.
हुसैन ने यह बात संयुक्त सैन्य अस्पताल में अर्धसैनिक बांग्लादेश अंसार सदस्यों से मिलने के दौरान कही. बता दें कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अर्धसैनिक बल के जवान बड़ी संख्या में घायल हुए हैं. दरअसल, बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन शेख हसीना की कुर्सी के लिए मुसीबत बन गया था, जिसके बाद एक हफ्ते पहले शेख हसीना ने बांग्लादेश के पीएम के पद से इस्तीफा दे दिया था.
इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना भारत आ गईं थी, जो अब भी भारत में ही हैं. उन्हें भारत सरकार की तरफ से सुरक्षा दी गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि शेख हसीना भारत में लंबे समय तक रहेंगी या उन्हें किसी दूसरे देश भेज दिया जाएगा.
शेख हसीना के खिलाफ शुरू हुए छात्रों के उग्र प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए. इनमें से एक वीडियो में एक युवक को 7.62 एमएम की राइफल छीनते हुए देखा गया था. इस वीडियो का हवाला देते हुए ही हुसैन ने कहा कि राइफल अब कर वापस नहीं की गई है. अगर खुद हथियार सौंपने नहीं आ सकते तो किसी और के हाथों भी हथियार भेज सकते हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









