
7 जुलाई को अहमदाबाद में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, गृह राज्यमंत्री ने लिया सुरक्षा का जायजा
AajTak
रथयात्रा के दिन मंगला आरती में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहते हैं. मुख्यमंत्री रथ खींचकर यात्रा का प्रस्थान करवाते हैं. बता दें कि रथयात्रा अहमदाबाद शहर में 18 किलोमीटर के रूट पर निकलती है. इस दिन सुबह 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते हैं.
गुजरात के अहमदाबाद स्थित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 7 जुलाई को निकाली जाएगी. 147वीं रथयात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है. इस बीच गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी जगन्नाथ मंदिर पहुंचे. भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के बाद हर्ष संघवी ने मंदिर के महंत दिलीपदासजी महाराज, ट्रस्टी महेंद्र झा, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर रथयात्रा की तैयारी को लेकर जानकारी प्राप्त की.
'भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालना सभी की जिम्मेदारी'
अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, 'रथयात्रा अहमदाबाद की शान और पहचान है. सभी समाज और सभी लोगों के लिए आस्था के केंद्र के समान भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ना सिर्फ अहमदाबाद में बल्कि पूरे गुजरात के लिए उत्साह का पर्व है.'
हर्ष संघवी ने कहा, 'समय के साथ अपग्रेड हो रही तकनीक का इस्तेमाल रथयात्रा में किया जाता रहा है. सभी समाज के लोग मिलकर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को निकालेंगे और ये सभी लोगों की जिमेदारी भी है.'
मंगला आरती में शामिल होते हैं गृह मंत्री
रथयात्रा के दिन मंगला आरती में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहते हैं. मुख्यमंत्री रथ खींचकर यात्रा का प्रस्थान करवाते हैं. बता दें कि रथयात्रा अहमदाबाद शहर में 18 किलोमीटर के रूट पर निकलती है. इस दिन सुबह 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह भगवान जगन्नाथ की मंगला आरती में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेते हैं, जिसके बाद करीब 6.30 बजे मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के द्वारा पहिंदविधि की जाती है और भगवान जगन्नाथ का रथ खींचकर रथयात्रा का प्रारंभ करवाया जाता है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







