
7 अप्रैल को ओपन होगा Lodha Developers का IPO, जानें- कंपनी के बारे में
AajTak
भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) यानी पूर्व की लोढ़ा डेवलपर्स का आईपीओ 7 अप्रैल को खुलने वाला है. कंपनी 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च कर रही है.
भारत की दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) यानी पूर्व की लोढ़ा डेवलपर्स का आईपीओ 7 अप्रैल को खुलने वाला है. कंपनी 2500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च कर रही है. (Photo: File) Lodha Developers के इस आईपीओ में निवेशक 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक निवेश कर पाएंगे. कंपनी ने इस IPO के लिए इश्यू प्राइस बैंड 483-486 रुपये तय किया है. इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 30 शेयरों का है. (Photo: File) लोढ़ा डेवलपर्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक के लिए 35 फीसदी शेयर आरक्षित होंगे. जबकि 50 फीसदी शेयर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIPs) के लिए रिजर्व हैं. वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15% शेयर रिजर्व हैं. इसके अलावा 30 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












