
6854KM की दूरी, 3 स्टॉप... भारत के पहले C-295 ने स्पेन से भरी उड़ान, जानें- सेना को कैसे मजबूत करेगा ये विमान
AajTak
भारतीय वायुसेना का पहला C-295 परिवहन विमान स्पेन से भारत के लिए उड़ान भर चुका है. इस एयरबस को लेकर वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि ये सिर्फ इंडियन एयरफोर्स के लिए ही मील का पत्थर नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है. सबसे खास बात यह है कि इसे टेकऑफ करने के लिए 844 मीटर से 934 मीटर लंबाई वाला रनवे चाहिए और उतरने के लिए सिर्फ 420 मीटर का.
भारतीय वायुसेना का पहला C-295 परिवहन विमान आज स्पेन से भारत के लिए रवाना हो गया है. विमान को ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी उड़ा रहे हैं और अगले कुछ दिनों में वडोदरा पहुंचने से पहले यह माल्टा, मिस्र और बहरीन में रुकेगा. विमान को 13 सितंबर को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने रिसीव किया था.
आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेगा एयरबस इस एयरबस को लेकर वायुसेना प्रमुख ने कहा था कि ये सिर्फ इंडियन एयरफोर्स के लिए ही मील का पत्थर नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है. इससे देश की टैक्टिकल क्षमताएं बढ़ेंगी. इसके साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेगा. यहां से नए दौर की शुरुआत हो रही है. 16 विमान स्पेन में बनेंगे लेकिन 17वां भारत में बनाया जाएगा. यह भारतीय एविएशन उद्योग के लिए बड़ी बात है.
स्पेन से भरी उड़ान, वडोदरा में होगी लैंडिंग मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी आर चौधरी पहले सी-295 विमान की डिलीवरी लेने के लिए स्पेन के सेविले की यात्रा के लिए गए थे. भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमानों की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ एक समझौता किया था. समझौते के अनुसार, वडोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा लगाए गए सेटअप में 40 विमान बनाए जाएंगे. एयरबस स्पेन में अपनी सुविधा से उड़ान भरने की स्थिति में 16 विमानों की आपूर्ति करेगा.
ये है इस एयरबस की खासियत 5-10 टन क्षमता वाले सी-295 का उपयोग 71 सैनिकों या 50 पैराट्रूपर्स तक के सामरिक परिवहन के लिए और उन स्थानों पर रसद संचालन के लिए किया जाता है जो वर्तमान में भारी विमानों के लिए पहुंच योग्य नहीं हैं.
इस एयरबस की सबसे खास बात यह है कि इसे टेकऑफ करने के लिए 844 मीटर से 934 मीटर लंबाई वाला रनवे चाहिए और उतरने के लिए सिर्फ 420 मीटर का. इसमें छह हार्डप्वाइंट्स होते हैं. यानी हथियार और बचाव प्रणाली लगाने की जगह. दोनों विंग्स के नीचे तीन-तीन या फिर इनबोर्ड पाइलॉन्स हो सकते हैं.
56 विमानों का हुआ है समझौता जिसमें 800 किलोग्राम के हथियार लगाए जा सकते हैं. स्पेन और भारत के बीच 56 विमान बनाने का समझौता है. पहले 16 विमान स्पेन में बनेंगे. बाकी के 40 को टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) बनाएगी. टाटा वडोदरा में फैक्ट्री बना रहा है. फैक्ट्री 2026 तक बन जाएगी. टाटा ने पिछले साल नवंबर से 40 सी295 विमानों के लिए मेटल कटिंग का काम शुरू कर दिया है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









