
68 साल की हुईं अमृता सिंह, 'मॉमी जान' के लिए सारा की इमोशनल पोस्ट, बोलीं- दुनिया में...
AajTak
अमृता सिंह के बर्थडे पर उन्हें फैंस और सेलेब्स से खूब बधाइयां मिल रही हैं. मगर सबसे स्पेशल विश उन्हें बेटी सारा अली खान से मिली है. सारा ने मां पर खूब प्यार लुटाया है. तो देखना नहीं चाहेंगे अमृता सिंह के लिए सारा की पोस्ट?
एक्ट्रेस अमृता सिंह आज ( 9 फरवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अमृता 68 साल की हो गई हैं. एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी लाडली बेटी सारा अली खान ने अपनी 'मॉमी जान' के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है. अमृता के लिए सारा की लविंग पोस्ट ने फैंस का भी दिल जीत लिया है.
सारा ने मां पर लुटाया प्यार
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां अमृता सिंह संग कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बनता है. सारा और अमृता किसी तस्वीर में एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं, तो कभी वेकेशन पर चिल करती दिखीं. उनके साथ कुछ फोटोज में इब्राहिम अली खान भी दिखाई दिए.
मां संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए सारा ने अमृता सिंह को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पिएस्ट बर्थडे मॉमी जान. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार मैं आपसे करती हूं. मां आप हमारी सबसे बड़ी प्लेसिंग हो.
सारा की बेस्ट फ्रेंड हैं अमृता सिंह













