
67 लाख का इंटीरियर, 29 लाख कैश.... पूर्णिया SP के यहां छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति
AajTak
बिहार के पूर्णिया जिले के पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के पूर्णिया सरकारी आवास के दौरान 29 लाख रुपये बरामद हुए. पूर्णिया आवास से सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है. एसपी के पटना के फ्लैट से 15 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं. इसी फ्लैट से लगभग 35 लाख रुपए के आभूषण बरामद हुए हैं.
बिहार के पूर्णिया जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दयाशंकर के घर पर हुई आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. एसपी दयाशंकर के पास से 29 लाख रुपये कैश मिले, जबकि 1 करोड़ 25 लाख की अवैध सम्पत्ति के कागजात मिले हैं. एसपी दयाशंकर के पास राजधानी पटना में कई फ्लैट हैं.
पूर्णिया एसपी दयाशंकर के पूर्णिया सरकारी आवास के दौरान 29 लाख रुपये बरामद हुए. पूर्णिया आवास से सोने के आभूषण बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा पटना में कई फ्लैट के कागजात मिले, जिसमें विनसम अंपायर डी ब्लॉक, दानापुर बिस्किट फैक्ट्री रोड में फ्लैट नंबर 201 और फ्लैट नंबर 203 है.
एसी दयाशंकर के पास सी ब्लॉक विनसम अंपायर डी ब्लॉक दानापुर फैक्ट्री रोड में एक दुकान भी है. एसपी के पटना के फ्लैट से 15 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं. इसी फ्लैट से लगभग 35 लाख रुपए के आभूषण बरामद हुए हैं. दो वाहन बरामद हुए हैं जिनमें एक इनोवा और दूसरी नई कंपास जीप है. पटना के फ्लैट में इंटीरियर में 67 लाख रुपये खर्चा किए जाने के दस्तावेज मिले हैं.
पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के अलावा आर्थिक अपराध इकाई ने सदर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के घर पर छापेमारी की, जहां उन्हें घर से करीब 10 लाख रुपये नगद मिले हैं. साथ ही दो वाहन बरामद हुए हैं, जिसमें एक मारुति सुजुकी वैगन आर और एक इकोस्पोर्ट्स है. संजय सिंह के यहां से लगभग 9 लाख रुपये के आभूषण मिले हुए हैं.
एसपी दयाशंकर के रीडर कांस्टेबल नीरज कुमार सिंह के यहां से बैंक के चार पासबुक और दो मोबाइल फोन जब किए गए हैं. टेलीफोन ड्यूटी के कांस्टेबल सावन कुमार के यहां से कुछ बरामद नहीं हुआ है. इस छापेमारी के बाद अब आर्थिक अपराध इकाई कई और जगह छापेमारी कर सकती है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






