
621 KM साइकिल चलाकर धीरज जा रहे Ayodhya, पीलीभीत पहुंचने पर हुआ स्वागत
AajTak
उत्तराखंड के थल कस्बे के रहने वाले 24 साल के धीरज आज यूपी के पीलीभीत पहुंचे. वहां उन्हें जलपान कराया गया और स्वागत किया गया. धीरज ने बताया कि मैंने शपथ ली थी कि रामलला का मंदिर जब बनेगा, तो घर से 621 किलोमीटर दूर अयोध्या साइकिल चलाकर पहुंचूंगा. वह इससे पहले उत्तराखंड में साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा कर चुके हैं.
उत्तराखंड के धीरज जोशी 621 किलोमीटर लंबा सफर साइकिल से तय कर अयोध्या पहुंच रहे हैं. उत्तराखंड से उत्तर प्रदेस आते समय पीलीभीत में उनका जोरदार स्वागत हुआ. अयोध्या यात्रा के दौरान धीरज ने बताया कि मैंने शपथ ली थी कि जिस दिन अयोध्या मंदिर बनेगा, उसी दिन में अपने घर से 621 किलोमीटर की यात्रा तय करके अयोध्या पहुंचूंगा.
धीरज ने कहा कि मैं इससे पहले भी हिमालय की साफ सफाई को लेकर कई बार लंबी-लंबी यात्रा साइकिल से कर चुका हूं. 24 साल के धीरज जोशी उत्तराखंड के थल कस्बे के रहने वाले हैं. साइकिल पर जय श्रीराम और अयोध्या धाम लिखा होने के कारण पीलीभीत शहर के लोगों ने उनको रोक लिया.
जब उनसे पूछा कि वह कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं, तब धीरज ने बताया कि हम साइकिल से अयोध्या जा रहे हैं. इसके बाद पीलीभीत में उनका जोरदार स्वागत हुआ और उनको जलपान कराया गया. बातचीत के दौरान अयोध्या यात्रा के साथ-साथ उन्होंने अपने एक दूसरे मिशन के बारे में भी बताया.
पर्यावरण प्रदूषण को लेकर लोगों को कर रहे जागरुक
धीरज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लगातार बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के कारण दिन-ब-दिन हिमालय ग्लेशियर गल कर टूटता जा रहा है. यह भविष्य के लिए नुकसानदायक है. हिमालय बचाओ अभियान के तहत लोगों को इस साइकिल यात्रा के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण को रोककर भविष्य के आने वाले खतरों से सावधान करना चाहता हूं. धीरज जोशी ने बताया वह पिछले तीन सालों से साइकिल यात्रा को कर रहे हैं.
साइकिल से चार धाम की यात्रा कर चुके हैं धीरज

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










