
6000mAh बैटरी वाले सैमसंग Galaxy F22 की भारत में आज पहली सेल, कीमत 12,499 रुपये
AajTak
Samsung Galaxy F22 आज यानी 13 जुलाई से भारत में सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप, 6,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
Samsung Galaxy F22 आज यानी 13 जुलाई से भारत में सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. इस स्मार्टफोन में क्वॉड कैमरा सेटअप, 6,000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इन फीचर्स के साथ इसका मुकाबला Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे फोन्स से रहेगा. Samsung Galaxy F22 की कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये रखी गई है. साथ ही इस फोन को 6GB + 128GB वेरिएंट में भी उतारा गया है और इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. इसे डेनिम ब्लू और डेनिम ब्लैक वाले कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक Samsung Galaxy F22 को आज यानी 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे. ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ग्राहकों को प्रीपेड ट्रांजैक्शन्स पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी. साथ ही ग्राहक एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शन्स का भी लाभ ले पाएंगे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











