
600 रुपये की PPE किट 990 में खरीदी? आमने-सामने असम के सीएम और दिल्ली के डिप्टी सीएम
AajTak
मनीष सिसोदिया ने हेमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. असम के सीएम ने सिसोदियाी पर क्रिमिनल डिफेमेशन का केस करने को कहा है.
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. सिसोदिया ने हेमंत पर पीपीई किट में घोटाले का आरोप लगाया. सिसोदिया का कहना है कि बीजेपी के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को सरकारी खरीद में ठेके दिए और 600 रुपए की पीपीई किट 990 रुपये में ली. असम के सीएम ने सिसोदियाी के दावों को झूठा बताते हुए उनपर क्रिमिनल डिफेमेशन का केस करने को कहा है.
क्या है सिसोदिया के आरोप सिसोदिया ने आरोप लगाया कि 2020 में असम के स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते हुए हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी, पत्नी के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी व अपने बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी को पीपीई किट के ठेके दिए. आरोप के मुताबिक ये सभी ठेके अनाप-शनाप कीमतों पर दिए गए. सिसोदिया ने कहा कि मौजूदा समय में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा 2020 में वहां के स्वास्थ्य मंत्री थे और कोरोना की आड़ में उन्होंने भ्रष्टाचार किया.
सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि जब देश दुनिया में कोरोना फैला हुआ था उस दौरान इमरजेंसी की आड़ में हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी की कंपनी जेसीबी इंडस्ट्रीज को पीपीई किट के ठेके दिए गए, जबकि इस कंपनी का मेडिकल सप्लाई से कोई लेना देना नहीं था. उन्होंने बताया कि उस समय बाजार में पीपीई किट की कीमत 600 रूपये थी, जबकि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को 990 रूपये प्रति पीपीई किट कीमत दी गई.
बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी पर भी आरोप डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि हेमंत बिस्वा सरमा के बेटे के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी जीआरडी फर्मास्यूटिकल और मेडीटाइम हेल्थकेयर को भी प्रति पीपीई किट 990 रूपये में ये ठेके दिए गए. जबकि ये दोनों कंपनिया सप्लाई पूरा नहीं कर पाई, बावजूद इन कंपनियों को और ठेके दिए गए और इस बार एक पीपीई किट की कीमत 1680 रूपये थी. ये सप्लाई असम के बजाय दिल्ली में असम भवन में करने के लिए कहा गया और दिल्ली से पीपीई किट को असम सरकारी खर्चे पर भेजा गया.
सिसोदिया का आरोप है कि बिस्वा सरमा की पत्नी के बिज़नेस पार्टनर की कंपनी अजाईल एसोसिएट्स को पीपीई किट के यही ठेके 2205 रूपये प्रति पीपीई किट दिया गया. दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा वाले बताएं कि किसी मंत्री द्वारा अपनी पत्नी की कंपनी को ठेके देना वो भी अनाप-शनाप कीमतों पर कानूनों में भ्रष्टाचार है या नहीं और यदि ये भ्रष्टाचार है तो क्या भाजपा उनपर कोई कार्यवाही कर रही है या नहीं?
क्या है हेमंत बिस्वा सरमा का जवाब असम के मुख्यमंत्री हेमंत कहा कि जिस वक्त पूरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा था तब असम के पास मुश्किल से कोई पीपीई किट थी. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने आगे आने का साहस दिखाया और सरकार को करीब 1500 पीपीई किट मुफ्त में डोनेट की. उन्होंने एक रुपया तक नहीं लिया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








