
600 करोड़ की हेरोइन... ड्रग्स तस्कर ने छिपा रखी थी काली कमाई... ISRO की मदद से NCB ने ढूंढ निकाली
AajTak
एनसीबी ने गुजरात में इसरो की मदद से कुख्यात ड्रग माफिया ईसा राव की संपत्ति पकड़ने का दावा किया है. एनसीबी ने इसरो की मदद से यह कार्रवाई की है. मोरबी में 600 करोड़ की हेरोइन पकड़ने जाने के मामले में ईसा राव मुख्य आरोपी है. फिलहाल वह भारत छोड़कर भाग निकला है. ईसा राव की देवभूमि द्वारका के अलावा मोरबी में भी अवैध संपत्ति है.
इसरो ने कोई सैटेलाइट लॉन्च की, अकसर यह खबर सुनने को मिल जाती है लेकिन क्या कभी यह सुना है कि इसरो अपराधियों को पकड़ने में भी मदद करती है? एनसीबी ने इसरो की मदद से गुजरात के कुख्यात ड्रग्स माफिया ईसा राव की काली कमाई का भंडाफोड़ किया है. दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इसरो के सैटेलाइट इमेज की मदद से ड्रग्स माफिया की संपत्ति खोज निकाली.
एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इसरो के एडवांस्ड डाटा प्रोसेसिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (एडीआरआईएन) द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला कि तस्कर ने तीन साल में देवभूमि-द्वारका जिले के जोडिया गांव में अपनी संपत्ति बनाई की और 50 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत का बंगला बनवा लिया. तस्वीरों से पता चल रहा है कि उसने यह निर्माण 2019 में करवाया था. जांच के दौरान एनसीबी ने यह भी पता लगाया है कि ड्रग माफिया इसा राव की देवभूमि द्वारका के अलावा मोरबी में भी संपत्ति है.
राव को भाई समेत तीन लोग अरेस्ट
गुजरात एटीएस ने पिछले साल 15 नवंबर को मोरबी से 600 करोड़ की 120 किग्रा हेरोइन पकड़ी थी. ईसा राव इस मामले में मुख्य आरोपी है. फिलहाल वह अभी फरार है. इस मामले में ईसा राव के भाई मुख्तार हुसैन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले की जांच अभी एनसीबी कर रही है.
कराची में छिपा बैठा है ईसा राव
जानकारी के मुताबिक तस्कर ने ड्रग्स का व्यापार कर जो कमाई की, उससे वह संपत्ति बनाई है. एजेंसी ने कहा कि आरोपी का परिवार जांच में मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने आरोप साबित करने के लिए इसरो की मदद ली गई. घर को जब्त कर लिया गया है. माना जा रहा है कि राव फिलहाल कराची में है. इस मामले में एटीएस ने कहा था कि राव के पाकिस्तानी साथियों ने समुद्री रास्ते से हेरोइन भारत भेजी थी. हेरोइन को शुरुआत में देवभूमि द्वारका में सलाया के पास तटीय क्षेत्र में छिपाया था, बाद में इसे झिनजुडा ले जाया गया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






