
60 फीसदी भारतीय नहीं जानते AI के बारे में, Google-Kantar रिपोर्ट में खुलासा
AajTak
Google Kantar report: गूगल ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की है. ये रिपोर्ट गूगल ने भारत में Kantra के साथ मिलकर की गई स्टडी के आधार पर तैयार की है. रिपोर्ट की मानें, तो स्टडी में हिस्सा लेने वाले 60 फीसदी भारतीयों को AI के बारे में जानकार नहीं है. वहीं 31 फीसदी ही ऐसे हैं, जिन्होंने किसी AI टूल का इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Google और Kantra ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी में हिस्सा लेने वाले 60 फीसदी भारतीयों को AI के बारे में कोई जानकारी नहीं है. वहीं सिर्फ 31 फीसदी यूजर्स ने ही किसी AI टूल का इस्तेमाल किया है. रिपोर्ट की मानें तो भारतीय अपने रोजमर्रा के काम में AI के इस्तेमाल के पक्ष में है.
75 फीसदी यूजर्स ने ऐसा करने की इच्छा जाहिर की है. इस स्टडी में भारत के 18 शहरों के 8000 लोगों ने हिस्सा लिया है. लोगों से भारत में जनरेटिव AI पर प्रभाव, एडॉप्शन और संभावना को लेकर चर्चा की गई है.
स्टडी में हिस्सा लेने वाले 72 फीसदी लोगों ने प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में AI के इस्तेमाल में रुचि दिखाई है. वहीं रोजमर्रा के काम में क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए 77 फीसदी और कम्युनिकेशन बेहतर करने में 73 फीसदी लोगों ने AI इस्तेमाल करने में रुचि दिखाई है.
यह भी पढ़ें: Google का नया प्लान, वियतनाम से भारत शिफ्ट होगा Pixel का प्रोडक्शन
ये रुचि सिर्फ प्रोफेशनल या एकेडमिक्स तक सीमित नहीं है. 76 फीसदी लोग अपने रोजमर्रा के टास्क में समय की बचत करना चाहते हैं और 84 फीसदी अपनी पर्सनल लाइफ में ज्यादा क्रिएटिव होना चाहते हैं. रिपोर्ट की मानें, तो Google Gen AI टूल, Gemini के अर्ली एडॉप्शन की वजह से सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है.
स्टडी में हिस्सा लेने वाले 92 फीसदी Gemini यूजर्स ने माना है कि उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है. वहीं 93 फीसदी ने माना है कि उनकी प्रोडक्टिविटी बेहतर हुई है और 85 फीसदी का मनना है कि Gemini ने उनकी क्रिएटिविटी को जगाया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











