
6 साल की बेटी संग पूल में क्यों खिंचवाई बिकिनी फोटो? जवाब देते हुए रोने लगी एक्ट्रेस
AajTak
बेटी संग बिकिनी में फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस की तीखी आलोचना की. साथ ही उनकी पैरेंटिंग पर भी सवाल उठाए. अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है. जवाब देते हुए वो भावुक हो गईं. उन्होंने कहा- मुझे पता है, मैं एक अच्छी मां हूं.
6 साल की बेटी के साथ बिकिनी में फोटो वायरल होने के बाद एक एक्ट्रेस को ट्रोल का शिकार होना पड़ा. एक फोटो में वह अपनी बेटी संग एक स्विमिंग पूल में दिखाई दी थीं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की तीखी आलोचना की, साथ ही उनके पैरेंटिंग पर भी सवाल उठाए.
अब E! News को दिए इंटरव्यू में 43 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस कोको ऑस्टिन (Coco Austin) ने इस मुद्दे पर ट्रोल को करारा जवाब दिया है. जवाब देते हुए टीवी स्टार और मॉडल कोको ऑस्टिन भावुक हो गईं.
उन्होंने कहा- मैं हर समय लोगों की नजर में रहती हूं. आप कभी मेरे बारे में अच्छाई नहीं सुनते, सिवाय बुराई के. लेकिन मुझे पता है कि मैं एक अच्छी मां हूं. यह कहते हुए वह रोने लगीं.
ऑस्टिन ने आगे कहा कि मैंने पिछले 6 वर्षों से बेटी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. अपना करियर सहित सब कुछ दांव पर लगा दिया है. सिर्फ उसकी देखभाल के लिए. मैं बस लोगों से थोड़ा प्यार और सम्मान चाहती हूं.
बता दें कि कोको ऑस्टिन ने अमेरिका के 64 साल के महशूर रैपर Ice-T से शादी रचाई है. इस मुद्दे पर ऑस्टिन के रैपर पति ने भी उनका साथ दिया. उन्होंने कहा कि आज तक मैं जिन भी लोगों से मिला हूं, उनमें तुम (ऑस्टिन) सबसे अविश्वसनीय हो. तुम सबसे अच्छी मां हो जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है.
जब 6 साल की बेटी संग ऑस्टिन बिकिनी में आई थीं नजर!

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











