
6 विधायक अयोग्य घोषित, 4 सीएम हाउस नहीं पहुंचे... नाश्ते पर फिर बिगड़ गया सुक्खू सरकार का गणित
AajTak
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस का गणित फिर बिगड़ गया है. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह विधायक पहले से ही पंचकूला में डेरा डाले हैं जिन्हें स्पीकर ने सदन की सदस्यता के अयोग्य घोषित कर दिया है. वहीं चार विधायकों ने सीएम हाउस में आयोजित ब्रेकफास्ट से दूरी बना ली है.
हिमाचल प्रदेश में सियासी रस्साकशी जारी है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद को योद्धा बताते हुए पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के दावे कर रहे हैं, शिमला से दिल्ली तक नंबरगेम और सरकार बचाने के रास्तों पर मंथन का दौर चल रहा है. विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफा वापस लेने की खबरें आईं और यह तक कहा जाने लगा कि शायद अब सुक्खू सरकार का संकट टल जाए.
विक्रमादित्य के इस्तीफे को लेकर फिर यह कहा गया कि इसे स्वीकार नहीं किया गया है. मान-मनौव्वल का दौर जारी है, सभी विकल्पों पर विचार जारी है और इन सबके बीच सीएम हाउस में नाश्ते पर सुक्खू सरकार का गणित फिर बिगड़ गया है.
कांग्रेस की लाइन से हटकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह विधायक पहले से ही हरियाणा के पंचकूला में डेरा डाले हुए हैं. कांग्रेस के इन सभी बागियों पर स्पीकर ने एक्शन ले लिया है. स्पीकर ने इन सभी को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया है.
एक तरफ एक्शन तो दूसरी तरफ बातचीत के जरिए संकट का समाधान तलाशने की कोशिश में भी कांग्रेस जुटी हुई है. अब सीएम सुक्खू की ब्रेकफास्ट पॉलिटिक्स से भी विक्रमादित्य समेत चार विधायकों ने किनारा कर लिया है. हिमाचल में बिगड़ते नंबरगेम के बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को सीएम हाउस में नाश्ते पर बुलाया था.
बताया जाता है कि कांग्रेस के चार विधायक विक्रमादित्य सिंह, मोहन लाल, नंद लाल और धनिराम ने सीएम हाउस में आयोजित नाश्ते से किनारा कर लिया. ये चार विधायक सीएम हाउस में आयोजित नाश्ते पर नहीं पहुंचे.
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक अयोग्य घोषित, व्हिप के उल्लंघन पर स्पीकर ने लिया एक्शन

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







