
6 महीने बाद 5300 से ज्यादा केस, क्या आ रही कोरोना की लहर? IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कही ये बात
AajTak
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए. उन्होंने कहा, हो सकता है कि इस बार भी स्थिति पिछले साल चौथी वेब जैसी हो जाए. आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं.
देशभर में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 5,335 नए केस मिले. देश में 195 दिन बाद इतने केस मिले हैं. वहीं, एक्टिव केस भी बढ़कर अब 25,587 हो गए हैं. इससे पहले पिछले साल 23 सितंबर को एक दिन में 5,383 केस मिले थे. राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 509 नए मामले सामने आए हैं. इन सबके बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं. उन्होंने आशंका जताई की इस बार भी स्थिति पिछले साल आई चौथी लहर की तरह हो सकती है. आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं.
'कोरोना को हल्के में नहीं ले सकते'
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए.
मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति को समझने में सबसे ज्यादा मैथमेटिकल मॉडल सक्षम रहा है. इसी के आधार पर वे अब तक कोरोना को लेकर सटीक भविष्यवाणी करते आए हैं. उन्होंने कहा, अभी तक उन्हें अपने इस मॉडल का इस्तेमाल करने की जरूरत महसूस नहीं हुई. उन्होंने बताया कि अभी केस इतने नहीं आ रहे हैं कि उनका मॉडल इसे कैप्चर कर पाए. अगले 2 महीने में बढ़ सकते हैं केस उन्होंने बताया कि जब तक हर रोज 10 हजार केस नहीं आते, तब तक मॉडल इसे कैप्चर नहीं कर सकते. हालांकि, उन्होंने बताया कि प्राथमिक एनालिसिस के मुताबिक, कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं. उन्होंने कहा, हो सकता है कि इस बार भी स्थिति पिछले साल चौथी वेब जैसी हो जाए. आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि देश में अभी किसी भी जिले में 100 से अधिक केस नहीं पाए गए. यानी अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है. अगर केस की संख्या 10 गुना भी बढ़ जाए, तब भी देश में स्थिति सामान्य ही रहेगी. यह एक तरीके का फ्लू है. उन्होंने बताया कि देश में केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने का संकेत है. प्रोफेसर अग्रवाल के मुताबिक, जब इस वायरस से लोग संक्रमित होंगे तभी उससे लड़ने के लिए जो एंटीबॉडीज शरीर में बनेगी, वही नेचुरल इम्युनिटी बढ़ाएगी.
देश में पिछले 24 घंटे में 13 की मौत देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की जान भी गई है. केरल में सबसे ज्यादा 7 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कर्नाटक, महाराष्ट्र में दो दो लोगों की जान गई है. 1 व्यक्ति ने पंजाब में दम तोड़ा है. देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 3.32% है. देश में अब तक कोरोना के 4.47 करोड़ केस मिल चुके हैं.
दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट ने तोड़े रिकार्ड दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 509 केस मिले हैं. यहां पॉजिटिविटी रेट 26.54% पहुंच गया. हालांकि, इस दौरान किसी की जान नहीं गई. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 521 केस मिले थे. यह 27 अगस्त 2022 के बाद सबसे ज्यादा थे. तब 573 केस मिले थे. मंगलवार को कोरोना महामारी से एक मरीज की जान भी गई थी. तब पॉजिटिविटी रेट 15.64% था. राजधानी में कोरोना से अब तक 26,533 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








