
6 महीने बाद 'अनुपमां' की एक्ट्रेस को दोबारा हुआ कोरोना, फैमिली भी संक्रमित, कहा- हालत बहुत खराब है
AajTak
इससे पहले पारुल को सितंबर में कोरोना हुआ था और इस बारे में उन्होंने कहा “पहली बार जब मुझे कोरोना हुआ था तब मुझमें कोई लक्षण नहीं थे, वो तो वेब शो के शूट के लिए मैंने टेस्ट करवाया था तो मैं पॉजिटिव निकली, और पहली बार में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई थी लेकिन अब जब दोबारा मुझे कोरोना हुआ है तो मेरी हालत बहुत खराब है.”
सीरियल अनुपमा में डॉ. मोना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस यानि पारुल चौधरी को दोबारा कोरोना हो गया है. पारुल के साथ साथ उनकी मम्मी, पापा और बहन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पारुल ने अपनी हेल्थ और दोबारा कोरोना होने पर विस्तार से बताया है. पारुल ने कहा- “सच बताउं तो इससे पहले मुझे इतना बीमार कभी महसूस नहीं हुआ. मुझमें लक्षण थे, बॉडी पेन था, सिर दर्द था लेकिन अब मुझमें बहुत ज्यादा कमजोरी आ रही है और एनर्जी लेवल जीरो है. स्मेल और टेस्ट तो है ही नहीं और इन सबके साथ लूज मोशन भी हो रहे हैं तो मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब है. लेकिन मैं होम क्वारनटीन में हूं और मेरे साथ मेरी मम्मी, पापा, बहन सब को कोरोना हो गया है. हम सब घर पर ही इलाज करवा रहे हैं और कुछ फ्रेंड्स हैं जो थोड़ी बहुत हेल्प कर रहे हैं.”More Related News

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











