
6 नए CCTV फुटेज, 20 गवाह और आरोपियों का कबूलनामा...पुलिस ने कोर्ट में बताई कंझावला केस की पूरी कहानी
AajTak
रोहिणी कोर्ट में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंझावला केस के 6 आरोपियों को पेश किया गया. कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई. कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि आखिर कब तक सीसीटीवी खोजते रहेंगे? आपको इसमें कितना टाइम लगेगा?
दिल्ली के कंझावला में 1 जनवरी को अंजलि सिंह का सड़क पर शव मिला था. इस केस को 10 दिन हो गए हैं. लेकिन अभी तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है. केस के दिन से अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच गुरुवार को कोर्ट से भी दिल्ली पुलिस को फटकार लगी. कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि अभी तक मामले में सभी CCTV फुटेज हासिल क्यों नहीं किए गए?
गुरुवार को रोहिणी कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 6 आरोपियों को पेश किया गया. कोर्ट ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट ने पुलिस को फटकार भी लगाई. कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि आखिर कब तक सीसीटीवी खोजते रहेंगे? आपको इसमें कितना टाइम लगेगा?
6 फुटेज, 20 गवाह...पुलिस को कोर्ट में क्या क्या कहा?
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने कहा कि उन्हें आरोपियों की रिमांड नहीं चाहिए. पुलिस ने बताया कि इस मामले में 6वें आरोपी आशुतोष की भूमिका अलग है. वह उस शख्स का हैंडलर है, जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि ये पूरा रूट काफी लंबा था. ऐसे में हमने रूट के 6 सीसीटीवी फुटेज लिए हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना का पूरा टाइमलाइन बन गया है. आरोपियों को पता चल गया था कि उनके कार में बॉडी फंसी है. कार एक्सीडेंट के 2 मिनट बाद रोकी. इसके बाद दो आरोपी नीचे उतरे और उन्होंने देखा कि गाड़ी में कोई फंसा है. हालांकि, पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पहचान नहीं बताई.
मामले में एक और गवाह मिला
पुलिस के मुताबिक, कार में 5 लोग पार्टी करके लौटे थे. लेकिन एक एक्सीडेंट से कुछ दूर पहले ही उतर गया था. कार में चार लोग थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जो रूट इस्तेमाल किया था, उसकी पहचान हो गई है. कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने बताया कि एक नया गवाह मिला है, वह एक्सीडेंट वाली जगह से 100 मीटर की दूरी पर था. उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






