
6 घंटे ASI सर्वे, पश्चिमी दीवार की फोटोग्राफी, तहखाने में नहीं जा सकी टीम... जानिए Gyanvapi में आज क्या-क्या हुआ?
AajTak
हाईकोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी में शुक्रवार को एएसआई सर्वे की कार्यवाही करीब 6 घंटे तक चली. इस दौरान न केवल पेपर वर्क हुआ, बल्कि ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार की फोटोग्राफी की गई. केवल तहखाने में सर्वे नहीं हो पाया है. अब शनिवार सुबह एक बार फिर करीब 9 बजे से सर्वे शुरू होगा.
हाईकोर्ट के आदेश के बाद वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में शुक्रवार को एएसआई सर्वे की कार्यवाही करीब 6 घंटे तक चली. सुबह 8 बजे शुरू होकर 11:30 बजे तक सर्वे हुआ. फिर जुमे की नमाज की वजह से 3 घंटे तक सर्वे का काम दोपहर ढाई बजे तक बंद रहा. इसके बाद टीम की ओर से ढाई बजे के बाद ज्ञानवापी मस्जिद में ASI सर्वे शुरू हुआ.
शुक्रवार की कार्यवाही के दौरान न केवल पेपर वर्क हुआ, बल्कि ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार की फोटोग्राफी की गई. इस दौरान हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल था. क्योंकि सर्वे को न केवल सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी, बल्कि वाराणसी के जिला जज के न्यायालय ने भी ASI सर्वे की मियाद बढ़ाकर 4 हफ्ते कर दी है. अब शनिवार सुबह एक बार फिर सर्वे की कार्यवाही करीब 9 बजे से शुरू होगी.
तहखाने में नहीं हो पाई सर्वे की कार्यवाही
सर्वे की कार्यवाही के बाद टीम में शामिल वादी महिला रेखा पाठक ने 'आजतक' से खास बातचीत में बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने शिल्ड एरिया को छोड़कर सभी हिस्सों के सर्वे की कार्यवाही हुई है और मेजरमेंट भी हुआ है. वहीं, तहखाने में सर्वे की कार्यवाही नहीं हो पाई है, क्योंकि किसी मुस्लिम पक्ष ने ताला नहीं खोला था और चाबी भी नहीं दी थी.
उन्होंने आगे बताया अगर, आज मुस्लिम पक्ष नहीं आया है, तो उसे शनिवार को आना पड़ेगा और सहयोग भी देना पड़ेगा. उन्होंने सर्वे के बारे में बताया कि आज पश्चिमी दीवार की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी हुई है और जीपीआर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
'शनिवार भी सब कुछ अच्छे से संपन्न होगा'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











