
5G in India: 2022 में भारत में आने वाला है 5G, इन 13 शहरों में होगा लॉन्च
AajTak
खुशखबरी! अगले साल भारत में आने वाला है 5G, इन 13 शहरों से होगी शुरुआत, इसके बाद धीरे-धीरे बाकी के शहरों में भी 5G इंटरनेट सर्विस को जारी किया जाएगा. इसके बारे में Department of Telecommunications (DoT) की ओर से बताया गया है. DoT के प्रेस स्टेटमेंट के अनुसार 5G सर्विस की शुरुआत भारत के 13 शहरों से होगी. इन शहरों में टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने पहले ही 5G ट्रायल सेटअप कर लिया है. इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शामिल हैं. हालांकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि पहले कौन सा टेलीकॉम ऑपरेटर कर्मशियली 5G सर्विस को रोलआउट करेगा. देखें ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











