
5G बना एरोप्लेन की राह का रोड़ा! जानिए क्यों है इससे एयरलाइन सेफ्टी को खतरा
AajTak
अमेरिका में 5G नेटवर्क के कारण एक नई समस्या खड़ी हो गई है. AT&T और Verizon अमेरिका में अपनी नई 5G सर्विस शुरू कर रहे हैं, जिसे लेकर US एविएशन सेक्टर परेशान है. अमेरिका के प्रमुख पैसेंजर और कार्गो एयरलाइन के चीफ एक्जीक्यूटिव ने 5G से जुड़े नए खतरे की चेतावनी दी है.
अमेरिका में 5G नेटवर्क के कारण एक नई समस्या खड़ी हो गई है. AT&T और Verizon अमेरिका में अपनी नई 5G सर्विस शुरू कर रहे है, जिसे लेकर US एविएशन सेक्टर परेशान है. अमेरिका के प्रमुख पैसेंजर और कार्गो एयरलाइन के चीफ एक्जीक्यूटिव ने 5G से जुड़े नए खतरे की चेतावनी दी है.
दरअसल, बुधवार से अमेरिका में C-बैंड 5G सर्विस शुरू हो रही है, जिसे लेकर एविएशन सेक्टर चिंतित हैं. एविएशन सेक्टर की मानें तो इस बैंड के कारण अमेरिका में एयरलाइन्स को खासी समस्या होने वाली है. एअर इंडिया ने भी अपनी कुछ फ्लाइट को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया है.
अमेरिका में साल 2021 में मिड-रेंज 5G बैंड की निलामी मोबाइल फोन कंपनियों को हुई. यह बैंड 3.7 से 3.98GHz के रेंज में आते हैं, जिन्हें C-बैंड कहा जाता है. इनकी निलामी लगभग 80 अरब डॉलर में हुई थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












