
5G पर बड़ा फैसला, 10 हजार से ऊपर के फोन बनाने वाली कंपनियों पर लागू होगा ये नियम
AajTak
5G Smartphone: अभी तक लोगों को 5G फोन्स के लिए बजट बढ़ाना पड़ रहा था, लेकिन जल्द ही इसकी दिक्कत दूर हो जाएगी. सरकारी अधिकारियों ने स्मार्टफोन ब्रांड्स के साथ एक बैठक की है. इस बैठक में 10 हजार रुपये से ऊपर से सभी फोन्स में 5G सर्विस देने के लिए कहा गया है. यानी अब आपको बजट रेंज में भी 5G इनेबल फोन्स मिलेंगे.
5G सर्विसेस को लेकर लगातार नई जानकारी सामने आ रही है. इस क्रम में लेटेस्ट डिटेल्स स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र्स से जुड़ी है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक हैंडसेट निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों की बुधवार को शीर्ष सरकारी अधिकारिकयों के साथ बैठक हुई है. इस बैठक में कंपनियों ने 10 हजार रुपये से ऊपर के 4G फोन्स का प्रोडक्शन धीरे-धीरे घटाने का आश्वासन दिया है.
कंपनियों ने धीरे-धीरे 4G से 5G पर शिफ्ट होने की बात कही है. रिपोर्ट की मानें तो डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT) और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) के शीर्ष अधिकारियों ने मोबाइल ऑपरेटर्स और स्मार्टफोन निर्माताओं के साथ एक बैठक की है.
अधिकारिकयों ने 5G सर्विसेस को बूस्ट करने के लिए तीन महीने का ट्राइमफ्रेम दिया है. इस मामले की जानकारी बैठक से जुड़े एक शख्स ने ANI को दी है. नाम ना बताने की शर्त पर उस व्यक्ति ने बताया कि स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र्स धीरे-धीरे 4G से 5G की ओर शिफ्ट करेंगे.
खासकर 10 हजार रुपये से ऊपर के बजट में. यानी आने वाले दिनों में हमें 10 हजार रुपये से ऊपर के बजट में सिर्फ 5G स्मार्टफोन ही मिलेंगे. इंडस्ट्री एक्जीक्यूटिव ने बताया कि भारत में 75 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स हैं. 10 करोड़ लोगों के पास 5G रेडी फोन है, वहीं 35 करोड़ से ज्यादा यूजर्स 3G या 4G पर काम करने वाले फोन्स यूज कर रहे हैं.
बैठक लगभग एक घंटे चली है, जिसमें ऐपल, सैमसंग समेत दूसरे ब्रांड्स के एक्जीक्यूटिव्स के साथ टेलीकॉम ऑपरेटर्स के भी अधिकारी शामिल थे. स्मार्टफोन इंडस्ट्री के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इस बैठक का आयोजन स्मार्टफोन कंपनियों और टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच बेहतर तालमेल के लिए किया गया था.
5G सर्विस प्रोवाइड करने के लिए स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने फोन्स पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ टेस्टिंग शुरू करने की बात मान ली है. भारत में 10 करोड़ से ज्यादा 5G रेडी फोन हैं, लेकिन बहुत से डिवाइसेस 5G इनेबल नहीं हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












