
52 सेकंड, 13 ट्रैक्टर... यूपी में खनन माफिया के हौसले बुलंद, टोलप्लाजा तोड़ते Video
AajTak
आगरा के एक टोल प्लाजा पर सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर बजे बालू से लदे ट्रैक्टर बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं. 52 सेकेंड के इस वीडियो में एक के बाद एक 13 ट्रैक्टर तेज रफ्तार से बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं. टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी लाठी-डंडों से ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास करते हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में खनन माफिया के हौसले बुलंद है. आगरा में खनन माफिया ने कानून को तार-तार कर बेखौफ बेपरवाह दुस्साहस दिखाया है. कानून व्यवस्था को रेत से लदे ट्रैक्टरों की रफ्तार से रौंद डाला है. कानून व्यवस्था का माखौल उड़ाती तस्वीरें आगरा के सैयां थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा की हैं.
टोल प्लाजा पर सुबह करीब 4 बजकर 55 मिनट पर बालू से लदे ट्रैक्टर बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं. 52 सेकेंड के इस वीडियो में एक के बाद एक 13 ट्रैक्टर तेज रफ्तार से बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ जाते हैं. हालांकि सैयां थाने में दर्ज एफआईआर में 20 से 25 रेत से लदे ट्रैक्टरों से इसी तरह निकलने की बात कही गई है.
टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी लाठी-डंडों से ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के आगे टोल कर्मचारी कुछ नहीं कर पाते. टोल पर तैनात तीन कर्मचारी इन ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन ट्रैक्टरों की रफ्तार बढ़ती देख वह किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं.
यहां देखिए वीडियो
और खनन माफिया के ट्रैक्टर रफ्तार से आगे बढकर कानून व्यवस्था को खुलेआम हवा में उड़ा जाते हैं. पुलिस टीम ने टोल मैनेजर रमेश सोलंकी की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाने में दी गई तहरीर में टोल मैनेजर ने बताया है कि धौलपुर राजस्थान की तरफ से 20-25 ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से आए.
टोल पर मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों पर जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चलाने का प्रयास किया और बूम बैरियर तोड़ते हुए भाग गए. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस इन खनन माफिया और उनके गुर्गों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






