
51 क्विंटल लड्डू के साथ CM योगी के बर्थडे का जश्न, पीएम मोदी ने बधाई में कही ये बात
AajTak
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन मनाया जा रहा है. सीएम योगी के जन्मदिन पर आयोजनों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है.
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 50 साल के हो गए हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गंगा आरती के दौरान बुलडोजर आरती कर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया वहीं, अयोध्या में भी भव्य आयोजन की तैयारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को डाइनेमिक मुख्यमंत्री बताया और जन्मदिन की बधाई देते हुए तारीफ भी की. पीएम मोदी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ. योगी ने राज्य में प्रो-पीपल गवर्नेंस सुनिश्चित किया. उन्होंने कहा है कि लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी ट्वीट कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है. मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम योगी के लंबे जीवन की भी कामना की है.
अयोध्या में भी भव्य आयोजन की तैयारी
सीएम योगी के जन्मदिन पर राम की नगरी अयोध्या में भी भव्य आयोजन की तैयारी है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने रामकथा पार्क में भव्य आयोजन का ऐलान किया है. प्रतीक भूषण सिंह ने सीएम योगी का जन्मदिन मनाने के लिए पांच लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया है. बताया जाता है कि इस आयोजन में अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बस्ती, संतकबीरनगर के लोग जुटेंगे. प्रतीक भूषण सिंह ने सीएम योगी के 51वें जन्मदिन पर 51 कुंतल लड्डू बनवाया है.
वाराणसी में हुई थी बुलडोजर आरती

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








