
50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Xiaomi का नया पावर बैंक भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
AajTak
Mi HyperSonic पावर बैंक को भारत में एक क्राउडफंडिंग कैंपेन के जरिए लॉन्च किया गया है. शाओमी के इस नए पावर बैंक में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और थ्री-पोर्ट डिजाइन दिया गया है.
Mi HyperSonic पावर बैंक को भारत में एक क्राउडफंडिंग कैंपेन के जरिए लॉन्च किया गया है. शाओमी के इस नए पावर बैंक में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और थ्री-पोर्ट डिजाइन दिया गया है. इसमें 20,000mAh की कैपेसिटी दी गई है. ये पावर बैंक 45W तक में लैपटॉप को भी चार्ज कर सकता है. Mi HyperSonic पावर बैंक की कीमत मी इंडिया स्टोर वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग कैंपेन के तहत 3,499 रुपये रखी गई है. इसे सिंगल मैट ब्लैक कलर में पेश किया गया है और इसकी डिलीवरी 15 सितंबर से शुरू की जाएगी. इच्छुक ग्राहक कैंपेन को सपोर्ट कर सकते हैं और पावर बैंक को डिस्काउंट के बाद 3,499 रुपये में खरीद सकते हैं. क्राउडफंडिंग कैंपेन खत्म होने के बाद इसकी कीमत रिवाइज होकर 4,999 रुपये हो जाएगी.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











