
500 से ज्यादा कोविड वॉरियर्स की नौकरी के लिए संघर्ष, 9 महीने से बेरोजगार
AajTak
उत्तर प्रदेश में 500 से अधिक कोविड कर्मचारी नौ महीने से नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जुलाई 2024 में इन्हें काम से हटा दिया गया था. प्रमुख सचिव के आदेश के बावजूद 597 लोगों को किसी भी जिले में वापस नहीं रखा जा रहा है. कर्मचारी उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के घर न्याय मांगने पहुंचे हैं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











