
500 करोड़ में बना था 'भूतिया जंक्शन', रूट से आजतक नहीं गुजरी एक भी कार
AajTak
ब्रिटेन में 'घोस्ट जंक्शन' नाम से प्रचलित एक घुमावदार मोटरवे है. इस 500 करोड़ रुपये से ज्यादा में तैयार किया गया है. लेकिन अजीब बात है कि सालों बाद भी इसे चालू नहीं किया जा सका. हालांकि अब इसे चालू करने की कोशिशें की जा रही हैं.
ब्रिटेन में एक घुमावदार मोटरवे एम49 है जिसे ‘घोस्ट जंक्शन’ यानी 'भूतिया जंक्शन' नाम के से भी जाना जाता है. इसके बनने में कुछ £50 मिलियन (500 करोड़ रुपये से ज्यादा) की लागत आई थी. लेकिन इसके बावजूद इसे कभी इस्तेमाल नहीं किया गया. यहां से कभी एक कार तक नहीं गुजरी. यानी ये सड़क कभी चालू ही नहीं हुई.
कहां है घोस्ट जंक्शन?
द सन के अनुसार ग्लॉस्टरशायर में एवनमाउथ के पास एम49 जंक्शन का निर्माण 2019 के अंत में नेशनल हाईवेज ने पूरा किया था. ये ब्रिस्टल के पास सेवर्न बीच और चिटरिंग के बीच बना हुआ है. हालांकि बनने के 3 साल बाद भी इसे चालू नहीं किया जा सका.
चालू होगा घोस्ट जंक्शन
दरअसल, इस हाइवे में अभी भी एक लिंक रोड और एक्सेस रूट मार्ग की कमी है, जिससे ड्राइवरों को सेवर्नसाइड इंडस्ट्रियल एस्टेट, अमेज़ॅन गोदामों, टेस्को और लिडल तक पहुंचने में मुश्किल है. लेकिन अब, ब्रिस्टल लाइव की रिपोर्ट के अनुसार, 'घोस्ट जंक्शन' को चालू किए जाने की बातचीत चल रही है. साउथ ग्लॉस्टरशायर काउंसिल ने पुष्टि की कि 160 मीटर की सड़क को चालू करने के लिए योजना आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं, जिससे समस्या का समाधान हो जाएगा. इस योजना का उद्देश्य मोटरवे राउंडअबाउट को स्थानीय बिजनेस पार्क की ओर जाने वाली सड़कों से जोड़ने के लिए परिवहन विभाग से £7 मिलियन का फंड लेना है.
क्यों कहते हैं ‘घोस्ट जंक्शन’?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












