
50 साल के Karan Johar को क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार? बोले- मैं हमेशा भाग जाता था लेकिन....
AajTak
करण जौहर ने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा- 50 सालों में मैं किसी भी सॉलिड रिलेशनशिप में नहीं पड़ा हूं. कई बार ऐसे मौके आए, जब मुझे लगा कि मैं किसी रिलेशनशिप में आ सकता हूं. लेकिन ऐसा कभी हुआ नहीं. रिलेशनशिप से भागने वाला मैं पहला इंसान होता था. मुझे ऐसा भी लगता है कि इस डिपार्टमेंट में मैं बहुत ज्यादा मेस्ड अप हूं.
फिल्ममेकर करण जौहर भले ही सिंगल हैं, लेकिन वो अक्सर ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहते हैं. करण ने अब रिलेशनशिप और प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि इस मामले में वो हमेशा मेस्ड अप कर देते हैं. करण को उनके सपनों की राजकुमारी क्यों नहीं मिली, इसका कारण अब खुद करण ने ही बता दिया है.
रिलेशनशिप पर क्या बोले करण जौहर?
Tweak India में ट्विंकल खन्ना संग बात करते हुए करण जौहर ने कहा कि वो ऐसे लोगों का पीछा करने का पैटर्न फॉलो करने लगे थे, जो उनकी फीलिंग्स को समझते ही नहीं थे. तमाम कोशिशों के बाद भी वो इस समस्या को हल नहीं कर पाए. करण जौहर ने कहा कि वह अब केवल अपनी मां और बच्चों के लिए ही फील करते हैं और अब कभी भी अपनी लाइफ में किसी को भी नहीं लाना चाहते हैं.
करण जौहर ने कहा- 50 सालों में मैं किसी भी सॉलिड रिलेशनशिप में नहीं पड़ा हूं. कई बार ऐसे मौके आए, जब मुझे लगा कि मैं किसी रिलेशनशिप में आ सकता हूं. लेकिन ऐसा कभी हुआ नहीं. रिलेशनशिप से भागने वाला मैं पहला इंसान होता था. मुझे ऐसा भी लगता है कि इस डिपार्टमेंट में मैं बहुत ज्यादा मेस्ड अप हूं.
करण जौहर ने यह भी कहा कि उन्हें ऐसे लोगों से प्यार हो जाता है जो उन्हें ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं. करण जौहर ने कहा- जब कोई मेरे करीब आता है, तो मैं निकल जाता हूं. ये एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. मैं इस बारे में थेरेपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट से भी बात कर चुका हूं. मैंने इस चीज को लेकर सेशंस भी लिए हैं कि आखिर मैं ऐसा इंसान क्यों हूं, जिसे अपनी जिंदगी में प्यार नहीं चाहिए.
प्यार से क्यों भागते रहे करण?

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











