
50 लाख का बिक रहा है ये 'एलियन' पत्थर, ये इतना महंगा क्यों? वजह कर देगी हैरान
AajTak
अक्सर लोग घरों में सजावट के लिए क्रिस्टल बॉल्स खरीदते हैं. यानी कांच से बना गोला. क्या आप ऐसा क्रिस्टल बॉल खरीदना पसंद करेंगे, जिसमें उल्कापिंड और अंतरिक्ष से गिरे एलियन पत्थर लगे हों. इनमें से कुछ पत्थर चमकते हुए हैं. कुछ खुरदुरे हैं. कुछ करोड़ों साल पुराने हैं. इन सबको एक कांच की गेंद में जड़ा गया है. आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत और बेहद दुर्लभ एलियन क्रिस्टल बॉल की नीलामी कब होगी? कितने पैसे देने होंगे?
अक्सर लोग घरों में सजावट के लिए क्रिस्टल बॉल्स खरीदते हैं. यानी कांच से बना गोला. क्या आप ऐसा क्रिस्टल बॉल खरीदना पसंद करेंगे, जिसमें उल्कापिंड और अंतरिक्ष से गिरे एलियन पत्थर लगे हों. इनमें से कुछ पत्थर चमकते हुए हैं. कुछ खुरदुरे हैं. कुछ करोड़ों साल पुराने हैं. इन सबको एक कांच की गेंद में गढ़ा गया है. ताकि इसकी नीलामी की जा सके. आइए जानते हैं कि इस खूबसूरत और बेहद दुर्लभ एलियन क्रिस्टल बॉल की नीलामी कब होगी? कितने पैसे देने होंगे? (फोटोःजियोलॉजी वंडर्स) दुनिया भर में गिरे उल्कापिंड और अंतरिक्षीय पत्थरों के टुकड़ों से बनाए गए इस क्रिस्टल बॉल की नीलामी मशहूर ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज (Christie's) कर रही है. नीलामी की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. ये 5 फरवरी को शुरू हुई थी और 23 फरवरी तक यह ऑनलाइन नीलामी चलेगी. तो जिस किसी को इसे खरीदने का मन हो वो क्रिस्टीज की साइट पर जाकर प्रयास कर सकता है. (फोटोःगेटी) इस क्रिस्टल बॉल में ज्यादातर पत्थर सिमचैन उल्कापिंड (Seymchan Meteorite) के हैं. ये उल्कापिंड साइबेरिया में जून 1967 को गिरा था. इसके अलावा इसमें कई बेशकीमती एलियन पत्थर लगे हैं. एलियन का मतलब ये नहीं कि किसी एलियन दुनिया से आए, बल्कि उस जगह से जिसकी जानकारी या तो इंसानों को है नहीं, या फिर कम है. (फोटोःगेटी)
NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












