
'50 खोखे, एकदम ओके' पर अठावले ने किया पलटवार, बोले- चलते रहो इक्के
AajTak
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद भी सियासत उफान पर है. शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के बीच बयानों के तीर चल रहे हैं तो वहीं विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान भी तल्खी साफ नजर आई. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है.
महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद भी सियासी संग्राम जारी है. शिवसेना बागी गुट के साथ सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी शिवसेना के बीच वार-पलटवार जारी है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्षी दल सत्ता पक्ष पर तंज कसने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे तो वहीं सत्ताधारी खेमा भी चुन-चुन कर एक-एक वार पर पलटवार कर रहा है.
विपक्षी शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के विधायक विधानसभा में भिड़ गए. इस दौरान 50 खोखे एकदम ओके का नारा भी सुनाई दिया. इसे लेकर अब रामदास अठावले ने पलटवार किया है. गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे रामदास अठावले ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला.
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विरोधी दलों पर शायराना अंदाज में पलटवार किया. अठावले ने विरोधियों पर पलटवार करते हुए कहा कि 50 खोखे एकदम ओके, खेलते रहो बस तुम इक्के, हम सब हैं बहुत पक्के. इस दौरान रामदास अठावले से गुजरात दंगों से जुड़े बिलकिस बानो गैंगरेप और मर्डर केस के आरोपियों की रिहाई को लेकर भी सवाल पूछे गए.
हर मसले पर अपनी बेबाक राय रखने वाले रामदास अठावले इस सवाल पर कन्नी काटते नजर आए. रामदास अठावले ने बिलकिस बानो केस के आरोपियों की रिहाई से जुड़े सवाल पर कहा कि इसे लेकर मुझे कोई भी जानकारी नहीं है. केंद्रीय मंत्री अठावले ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सजायाफ्ता दोषियों को रिहा किए जाने से जुड़े सवाल पर कहा कि सामाजिक न्याय मंत्री होने के बावजूद उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख और उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे की ओर से उन्हें लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने इसे लेकर किसी तरह की जानकारी से इनकार किया. गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी थी जिसके बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. कुछ दिन तक चले सियासी ड्रामे के बाद बीजेपी ने शिवसेना के बागियों के साथ मिलकर सरकार बना ली और शिवसेना बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









