
5 साल से कम उम्र के बच्चों को लगेगा फाइजर-मॉडर्ना का कोरोना टीका, अमेरिका ने दिखाई हरी झंडी
AajTak
अमेरिका में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अब फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन लगाई जाएगी. दोनो कंपनियों को हरी झंडी दिखा दी गई है. भारत में भी बूस्टर डोज के अंतराल को कम करने पर विचार हो रहा है.
कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन मानी गई है. बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण के जरिए ही स्थिति को कंट्रोल किया जा रहा है. अब अमेरिका ने इस दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है. पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फाइजर-मॉडर्ना की वैक्सीन को हरी झंडी दिखा दी गई है.
कहा जा रहा है कि 6 महीने से ज्यादा के जो भी बच्चे हैं, सभी को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी. वैक्सीन लगाने के साथ-साथ नतीजों की समीक्षा भी की जाएगी. यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि छोटे बच्चों को वैक्सीन लगाने की पहल इन दोनो कंपनियों द्वारा ही गई थी. कुछ समय पहले फाइजर और मॉडर्ना ने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अपील की थी कि 6 महीने से बड़े बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाए. तब एक एक्सपर्ट पैनल बनाया गया और नतीजों के आधार पर दोनों कंपनियों को हरी झंडी दिखाई गई.
ये भी जानकारी दी गई है कि दोनों फाइजर और मॉडर्ना की तरफ से बड़े स्तर पर क्लिनिकल ट्राइल किया गया था. एक तरफ फाइजर ने 4000 बच्चों को अपना टीका लगाया था तो मॉडर्ना ने 6000 बच्चों को अपनी वैक्सीन लगाई. जब नतीजे संतोषजनक रहे, तब जाकर दोनों कंपनियों को बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए कहा गया.
वैसे इस समय अमेरिका के अलावा भारत में भी टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया जा रहा है. हाल ही में सरकार को सुझाव दिया गया है कि बूस्टर डोज के अंतराल को 9 महीने से कम कर 6 महीने कर दिया जाए. अभी देश में क्योंकि कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में ये सुझाव काफी अहम माना जा रहा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











