5 साल बिना नहाए रहे डॉक्टर, अब गिना रहे हैं इसके हैरान करने वाले फायदे!
AajTak
जब भी पर्सनल हाइजीन की बात होती है, तो सबसे पहले नहाने का ख्याल आता है लेकिन एक अमेरिकी डॉक्टर ने इस धारणा को पूरी तरह चुनौती दे दी है. अमेरिका के प्रिवेंटिव मेडिसिन डॉक्टर जेम्स हैमब्लिन ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले 5 सालों से नहाया ही नहीं और फिर भी उनके शरीर से बदबू नहीं आई. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि शैंपू, साबुन और बाकी स्किन प्रोडक्ट्स शरीर के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि नुकसानदायक हैं.

5 साल तक बिना नहाए रहने का एक्सपेरिमेंट
डॉ. हैमब्लिन, जो एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और लेखक भी हैं, उन्होंने यह समझने के लिए 5 साल तक शावर नहीं लिया कि क्या नहाने की आदत सच में सेहत के लिए जरूरी है या यह सिर्फ एक पर्सनल च्वाइस है?
CNN के ‘Chasing Life’ पॉडकास्ट में डॉ. संजय गुप्ता से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपने बॉडी को प्राकृतिक तरीके से बैलेंस होने दिया. बॉडी में यह क्षमता होती है कि वह खुद को प्राकृतिक रूप से साफ कर सके. शुरुआत में थोड़ी बदबू आई, लेकिन कुछ हफ्तों बाद बॉडी ने खुद को एडजस्ट कर लिया.
क्या सच में साबुन और शैंपू बेकार हैं?
डॉ. हैमब्लिन का कहना है कि हमारी त्वचा पर माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया का नैचुरल इकोसिस्टम होता है. बार-बार साबुन और शैंपू का इस्तेमाल करने से त्वचा की नेचुरल ऑयल्स और बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जिससे बार-बार स्किन को मॉइस्चराइजर और दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है, जिसका असर स्किन में भी दिखता है. उन्होंने कहा कि हम बिना मतलब ही खुद को क्लीन करने के चक्कर में अपनी स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगाड़ रहे हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.