
5 साल बाद बॉयफ्रेंड से मिली लड़की, भाई ने रिकॉर्ड किया कपल का रोमांटिक VIDEO
AajTak
एक लड़की पांच साल के लंबे इंतजार के बाद अपने बॉयफ्रेंड से मिली. मिलते ही दोनों की आंखें नम हो गई. प्रेमी जोड़े के लंबे अर्से बाद एक-दूसरे से मिलने का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है. ये कपल अब जल्द शादी करने वाला है.
मेघना वर्गीज नाम की लड़की 5 साल बाद अपने बॉयफ्रेंड मैथ्यू से मिली. दोनों की मुलाकात का रोमांटिक वीडियो वायरल हो गया. खास बात यह रही कि मेघना जब बॉयफ्रेंड से मिलीं तो वीडियो उनके भाई ने रिकॉर्ड किया. कपल जल्द ही शादी करने वाला है. दोनों की रिलेशनशिप को करीब 9 साल हो चुके हैं.
26 साल की मेघना बेंगलुरु की रहने वाली हैं. वह प्रोफेशनल डांसर और फुलटाइम यूट्यूबर हैं. उन्होंने अपनी लवलाइफ, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और बॉयफ्रेंड मैथ्यू के साथ मुलाकात का वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया. मेघना के यूट्यूब पर 1 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.
मेघना अपने मां-बाप, भाई निखिल के साथ अपने बॉयफ्रेंड मैथ्यू से मिलने कि केरल के कोच्चि शहर गईं. मुलाकात से पहले वह ब्यूटी पार्लर भी गईं. बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए वह काफी एक्साइटेड दिखीं.
मेघना ने वीडियो में कहा कि उनके लिए इस बात पर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल था कि वह मैथ्यू से मिलने जा रही हैं. उनके दिमाग में बस यही चल रहा था कि कि मैथ्यू से मिलना है. मैथ्यू करीब पांच साल अमेरिका से लौटे.
मेघना ने मैथ्यू को सरप्राइज देने के लिए चॉकलेट से बना गुलदस्ता भी मंगाया. मेघना ने कहा कि वह मैथ्यू से लंबे अर्से के बाद मिल रही थीं, ऐसे में उन्होंने बीच (समुद्र का किनारा) पर मिलने का प्लान किया.
जब भाई ने रिकॉर्ड किया वीडियो... वीडियो में दिख रहा है कि मेघना अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए भाई के साथ गईं. मेघना के भाई ने ही दोनों की मुलाकात का इमोशनल मोमेंट रिकॉर्ड किया. मेघना ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि बीच पर कम लोग मौजूद होंगे, पर वहां बहुत भीड़ थी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












