
5 बदमाश, 30 राउंड फायरिंग और 2 लोगों की हत्या... सोनीपत में बस स्टैंड पर खूनी खेल
AajTak
सोनीपत का लाठ गांव एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहल उठा. सूरज हत्याकांड में शामिल दो युवकों के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को बस स्टैंड पर पांच बदमाशों ने अंजाम दिया. सूचना मिलने पर सोनीपत गोहाना सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची.
हरियाणा के सोनीपत में उसे समय सनसनी फैल गई, जब बस स्टैंड पर खड़े गांव के दो लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. दो बाइक सवार पांच बदमाशो ने करीब 25 से 30 राउंड फायरिंग की. वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गए. सूचना मिलने पर सोनीपत गोहाना सदर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव लाठ में दो पक्षों में आपसी रंजिश चली आ रही है. पिछले साल गांव के रहने वाले सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गांव के ही विजय और विक्की पर इसका आरोप लगा. दोनों अभी भी सोनीपत जेल में बंद हैं.
बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की
अब दोनों के पिता राज और रमेश पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की. इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात को गांव के बस स्टैंड पर अंजाम दिया गया. मृतकों के परिजनों का कहना है कि गांव के ही रहने वाले युवकों ने हत्या की है.
सदर गोहाना प्रभारी वजीर सिंह का बयान
इस हत्याकांड को लेकर सदर गोहाना प्रभारी वजीर सिंह रेढू ने बताया कि लाठ़ गांव के रमेश और राज की अज्ञात बदमाशों ने हत्या की है. इन दोनों के लड़के एक हत्याकांड में आरोपी हैं. मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










