
5 पैर वाले दुर्लभ मेमने का जन्म, 10 लाख में कोई 1 होता है ऐसा!
AajTak
5 leg rare lamb: वैसे इस अनूठे मेमने का ऑपरेशन भी हो सकता है, अगर उसको उसके एक्सट्रा पैर के कारण कोई दिक्कत होती है. इससे पहले भी ऐसे ही पांच पैर वाले मेमने का मामला सामने आया था.
ब्रिटेन के मोरपेठ (Morpeth) में एक ऐसे मेमने का जन्म हुआ है, जिसके पांच पैर हैं. उसका पांचवा पैर बायीं ओर है. दावा किया जा रहा है कि ये काफी दुर्लभ मेमना है. इस नए मेमने को देखने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा.
मोरपेठ के व्हाइट हाउस फॉर्म में इस मेमने का जन्म हुआ है. हालांकि, इस अनूठे और दुर्लभ मेमने का नाम अब तक नहीं रखा गया है. वैसे इस दुर्लभ मेमने के कई फोटो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शेयर किए हैं.
इस फॉर्म हाउस के मालिक हीथर होरगार्दी ने क्रोनिकल लाइव से बात करते हुए कहा, आपको ये देखना चाहिए कि इस मेमने के बायीं तरफ एक और पैर है. हीथर ने ये भी बताया कि उन्होंने करीब दस साल पहले पांच पैर वाला मेमना देखा था. जिसका उन्होंने नाम क्विंटो रखा था.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था वह तब काफी लंबे समय तक जिंदा और स्वस्थ रहा था. उसका सर्जरी के बाद पैर निकाल दिया गया था. वह बोलीं, ' जब तक ये (मेमना) अपनी नॉर्मल लाइफ को जिएगा, हमें इसे पास रखेंगे. हम इस पर हर मिनट नजर रख रहे हैं.'
उन्होंने दावा किया कि ऐसे पांच पैर वाले मेमने 10 लाख में 1 पैदा होते हैं. ऐसे जो भी जानवर इस तरह की दिक्कतों के साथ पैदा होते हैं, उन्हें कोई परेशानी हो तो उनकी सर्जरी करनी पड़ती है.
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले इससे पहले इस साल जनवरी में छत्तीगढ़ के राजनंदगांव में एक ऐसे बछड़े का जन्म हुआ था, जिसके तीन आंख थीं. जिसे लोगों ने भगवान शिव का अवतार कहा था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











