
5 न्याय, 25 वादे, 11 करोड़ गारंटी कार्ड्स... कांग्रेस के घोषणापत्र में हो सकते हैं ये ऐलान
AajTak
कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है. पार्टी के मुताबिक, वह पहले ही पार्टी की गारंटी की 11.5 करोड़ से ज्यादा कॉपीज के छापे जाने का ऑर्डर दे चुकी है और गारंटी की 11.5 करोड़ प्रतियों में से पार्टी को 8 करोड़ से ज्यादा प्रतियां मिल चुकी हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी घोषणापत्र पत्र जारी करने वाले हैं. 11 करोड़ गारंटी कार्ड, संसद निर्वाचन क्षेत्रों में संचार विशेषज्ञ टीमों और कॉल सेंटरों से लैस, कांग्रेस 5 न्याय गारंटी और 25 वादों के साथ 2024 के चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने मतदाताओं के बीच अपनी गारंटी के बेहतर प्रचार-प्रसार के लिए सभी लोकसभा सीटों पर पहले ही संचार विशेषज्ञ टीमें भेज दी हैं. ये टीमें लोकसभा उम्मीदवारों को निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों पर विरोधियों पर हमला करने के लिए भी मार्गदर्शन करेंगी, जबकि पार्टी का सीनियर नेतृत्व बेरोजगारी, एजेंसियों के दुरुपयोग और पूंजीवाद जैसे अहम मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे.
पार्टी के मुताबिक, वह पहले ही पार्टी की गारंटी की 11.5 करोड़ से ज्यादा कॉपीज के छापे जाने का ऑर्डर दे चुकी है और गारंटी की 11.5 करोड़ प्रतियों में से पार्टी को 8 करोड़ से ज्यादा प्रतियां मिल चुकी हैं. इसका उद्देश्य लोकसभा चुनाव में लगभग 60 करोड़ पात्र मतदाताओं को न्याय/गारंटी के बारे में बताना है.
यह भी पढ़ें: Dastak: चुनावी लहर में दल-बदल की रीत... कांग्रेस में भगदड़ है या मौकापरस्ती?
कांग्रेस की तैयारी में कितना दम?
सूत्रों ने यह भी बताया कि वोटर्स को बताने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर कॉल सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गारंटी के बारे में मतदाता तक जानकारी पहुंची है या नहीं. उन्होंने कहा कि पार्टी अपने दम पर 325 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिन सीटों पर पार्टी को जीत की उम्मीद है, वहां एक्सपर्ट की टीमें पहले से ही डेरा जमाकर राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रख रही हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










